भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
एमिटी यूनिवर्सिटी में मेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, 5 हजार महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाने का लक्ष्य 33 हजार फीट पर भारत का बेटा बना दुनिया का हीरो” तहसील कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन योग का असली अर्थ केवल कठिन आसन नहीं दादरी में प्रदूषण रोकथाम और स्वच्छता को लेकर नगर पालिका का सघन अभियान आज के भौतिकवादी युग में परिवार ,समाज और सरकार की संवेदनहीनता से पीडित हे वरिष्ठ नागरिक जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार 25 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल लाइन थाना, कैथल के सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

बरौला गांव का श्मशान घाट बदहाल, बारिश में अंतिम संस्कार करना भी हुआ मुश्किल

नोएडा। खुद को विश्वस्तरीय और हाईटेक सिटी के रूप में पहचान दिलाने वाले नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव का श्मशान घाट और उससे जुड़ी मुख्य सड़क बदहाली का शिकार है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Aug 2026, 06:24 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बरौला गांव का श्मशान घाट बदहाल, बारिश में अंतिम संस्कार करना भी हुआ मुश्किल

नोएडा। खुद को विश्वस्तरीय और हाईटेक सिटी के रूप में पहचान दिलाने वाले नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव का श्मशान घाट और उससे जुड़ी मुख्य सड़क बदहाली का शिकार है। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले परिजनों के लिए भी परेशानी बढ़ जाती है।

भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के जिला अध्यक्ष चौ. महेश सिंह तंवर ने आरोप लगाया कि नोएडा की चमक-दमक मुख्य सड़कों और पॉश सेक्टरों तक सीमित है, जबकि गांवों में बुनियादी सुविधाओं की हालत लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले शहर के गांवों में लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। श्मशान घाट का ढांचा भी जर्जर स्थिति में है और जल्द मरम्मत की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में श्मशान घाट परिसर में कीचड़, गंदा पानी और जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। परिसर में स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा भी देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुकी है। ग्रामीण वर्षों से इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने श्मशान घाट और मुख्य सड़क के तत्काल पुनर्निर्माण किया जाए अन्यथा किसान संगठन द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

संगठन के नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. रोहतास सिंह ने कहा कि श्मशान घाट अंतिम संस्कार का पवित्र स्थान है, लेकिन बरौला में बारिश के दौरान वहां पहुंचना और अंतिम संस्कार करना बेहद मुश्किल हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्या लंबे समय से बनी हुई।

इस मौके पर सतीश तंवर, कविंद्र तवर और भारी संख्या में किसान और स्थानीय निवासी मौजूद थे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें