भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
ग्यारहवें आयुर्वेदिक दिवस पर विकास भवन एवं आईटीबीपी परिसर में आयोजित हुए स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर यूजीसी एससी एसटी एक्ट व आरक्षण विरोध में पदयात्रा के समर्थकों को किया हाउस अरेस्ट,नगर ब्राह्मण सभा में रोष अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में 18 सितंबर को प्रस्तावित राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों को लेकर टेबल टॉप समन्वय बैठक आयोजित शिल्पा शेट्टी का गणपति विसर्जन में दिखा जबरदस्त उत्साह, परिवार संग पूजा के बाद ढोल की थाप पर किया डांस 12 घंटे के भीतर रिसिया पुलिस ने चार नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा ग्रेटर नोएडा में बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 का आगाज, 1,100 से ज्यादा कंपनियां दिखा रहीं अत्याधुनिक मशीनरी व्यापारी सुरक्षा फोरम में संगठन विस्तार, संजय श्रोत्री बने जिला उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस ऑपरेशन मुस्कान में स्याना पुलिस की सराहनीय पहल, 2 साल की गुम बच्ची को 1 घंटे में किया बरामद देवनागरी महाविद्यालय, में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

विशेष बच्चों ने कलेक्ट्रेट में डीएम मेधा रूपम को बांधी खुद की बनाई राखी

रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट में एक भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम देखने को मिला। आर्या फैशन्स की संस्थापिका और महिला उद्यमी डॉ. खुशबू सिंह के नेतृत्व में अभय किड्स फाउंडेशन के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज़िलाधिकारी मेधा रूपम को अपने हाथों से तैयार की हुई राखियां बांधी।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 27 Aug 2026, 03:43 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
विशेष बच्चों ने कलेक्ट्रेट में डीएम मेधा रूपम को बांधी खुद की बनाई राखी

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

ग्रेटर नोएडा 

रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट में एक भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम देखने को मिला। आर्या फैशन्स की संस्थापिका और महिला उद्यमी डॉ. खुशबू सिंह के नेतृत्व में अभय किड्स फाउंडेशन के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज़िलाधिकारी मेधा रूपम को अपने हाथों से तैयार की हुई राखियां बांधी।

इस दौरान ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम और अन्य मानसिक व शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों के चेहरे पर अपने हुनर की चमक और खुशी साफ झलक रही थी। बच्चों ने जैसे ही जिलाधिकारी मेधा रूपम की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, माहौल आत्मीयता से भर उठा। ज़िलाधिकारी ने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से बात की, उनके द्वारा बनाई राखियों की कलात्मकता की प्रशंसा की और उनके प्रयासों का उत्साहवर्धन किया।

हैंडीक्राफ्ट ट्रेनिंग से आत्मनिर्भर बन रहे विशेष बच्चे

आर्या फैशन्स की संस्थापिका डॉ. खुशबू सिंह द्वारा अभय किड्स फाउंडेशन के विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लंबे समय से हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनमें कौशल विकसित करना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

रक्षाबंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए आर्या फैशन्स ने हाल ही में इन बच्चों के लिए एक विशेष राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया था। इस प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां तैयार कीं।

प्रशासन ने पहल को सराहा

कलेक्ट्रेट में आयोजित इस मुलाकात के दौरान ज़िलाधिकारी मेधा रूपम ने आर्या फैशन्स और अभय किड्स फाउंडेशन के इस संयुक्त प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों को कौशल विकास से जोड़ना और उनके हुनर को पहचान देना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चों में नया आत्मविश्वास पैदा होता है।

आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का प्रयास

कार्यक्रम के दौरान डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि संस्था का निरंतर यह प्रयास रहता है कि समाज के उन वर्गों तक पहुंचा जाए जो मुख्यधारा से पीछे छूट जाते हैं। विशेष बच्चों को हुनरमंद बनाकर आत्मसम्मान के साथ जीने का अवसर देना ही इस ट्रेनिंग का मूल मकसद है। वहीं अभय किड्स फाउंडेशन की प्रधानाचार्या दिशा कपूर ने आर्या फैशन्स के इस निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक और सामाजिक विकास तेजी से होता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रशासनिक अधिकारियों, संस्थापकों और बच्चों के बीच रक्षाबंधन की खुशियां बांटी गईं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें