भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

शादी के 5 महीने बाद ही हुआ तलाक, ईशा रिखी संग रिश्ते पर बादशाह ने किया ये खुलासा

मुंबई, फेमस रैपर और सिंगर बादशाह ने शादी के सिर्फ 5 महीने बाद पत्नी ईशा रिखी से अलग होने का ऐलान सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी करके कर दिया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 01 Sep 2026, 03:54 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
शादी के 5 महीने बाद ही हुआ तलाक, ईशा रिखी संग रिश्ते पर बादशाह ने किया ये खुलासा

मुंबई, फेमस रैपर और सिंगर बादशाह ने शादी के सिर्फ 5 महीने बाद पत्नी ईशा रिखी से अलग होने का ऐलान सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी करके कर दिया है।म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने नाम और पॉपुलर रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ कोलेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना या एल्बम नहीं, बल्कि उनकी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी बेहद चौंकाने वाली खबर है। इस साल मार्च के महीने में ईशा रिखी संग शादी के बंधन में बंधे इस कलाकार ने महज 5 महीने के अंदर ही अपने इस रिश्ते को खत्म करने काऔपचारिक ऐलान कर दिया है।

चुपके से शुरू हुआ सफर और शादी के कुछ महीनों में ही आई दरार
बादशाह और ईशा रिखी का यह रिश्ता शुरू से ही काफी निजी रहा था। दोनों ने बेहद सादगी और गोपनीयता के साथ मार्च में एक-दूसरे का हाथ थामा था। हालांकि शादी के करीब 3 महीने बीतते-बीततेदोनों के बीच अनबन की खबरें छन-छनकर बाहर आने लगी थीं। जुलाई के आसपास ऐसी चर्चाएं तेज होगईं कि इस जोड़े के रिश्ते में खटास आ चुकी है और वे अलग रह रहे हैं।सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों ने की अलग होने की पुष्टितमाम अटकलों और अफवाहों पर रोक लगाते हुए आखिरकार रेपर बादशाह ने खुद सामने आकर स्थितिसाफ की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल स्टोरी शेयर करते हुए अपने तलाक की पुष्टि की। उन्होंने अपने संदेश में साफ किया कि उन्होंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखते हुए अपनी राहें अलग कर ली हैं।मुश्किल दौर से गुजर रहे जोड़े ने फैंस से की प्राइवेसी की अपील
अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने वाले बादशाह ने इस संवेदनशील मोड़ पर अपने फैंस और मीडियाकर्मियों से खास अपील भी की है।

 उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में उनकी और ईशा रिखी की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए। उनका मानना है कि आपसी सहमति से लियागया यह कठिन फैसला दोनों की व्यक्तिगत भलाई के लिए जरूरी था, इसलिए लोग बिना किसीबेबुनियाद अफवाह के उनके इस फैसले का सम्मान करें।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें