भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 14 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सिंह सैनी मंदिर-मेलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने वाले महिला गिरोह की दो और आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, अब तक 4 महिलाएं गिरफ्तार फिर दमघोंटू हुई हवा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छाई धुंध मिशन शक्ति से नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल: स्याना में बेटियों ने संभाली सड़कों की कमान बुलंदशहर में 1096 ग्राम प्रहरियों का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखे राजेश निगम, मटेरा विधानसभा की खुशहाली के लिए की प्रार्थना मिशन शक्ति 6.0 के तहत सभासद सरिता आर्य और ग्राम प्रधान सीमा सम्मानित सपा कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रावण की तपस्या, वेदवती के श्राप और श्रवण कुमार के बलिदान के प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावविभोर स्याना में खाद्य विभाग का छापा, चार दुकानों से लिए मिठाई के नमूने
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

विदेशी नागरिकों से ठगी का खेल! फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-142 पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 03 Sep 2026, 06:34 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
विदेशी नागरिकों से ठगी का खेल! फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-142 पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर-138 स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर संचालित कथित अवैध कॉल सेंटर पर देर रात छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में कंप्यूटर सिस्टम, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 02/03 सितंबर की रात थाना सेक्टर-142 पुलिस को सूचना मिली थी कि प्लॉट संख्या-58, सेक्टर-138 स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर एक फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर प्रभावी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विदेशी नागरिकों के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंसूरी राशिद पुत्र निजामुद्दीन निवासी अहमदाबाद, गुजरात, उम्र 26 वर्ष, तरुण मिश्रा पुत्र रजनीकांत मिश्रा निवासी माउंट आबू, सिरोही, राजस्थान, उम्र 39 वर्ष तथा चन्द्रकांत पुत्र प्रदीप निवासी करवार, कर्नाटक, उम्र 39 वर्ष के रूप में हुई है।

विदेशी सिम और कंप्यूटर के जरिए चल रहा था खेल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर विदेशी सिम कार्ड, कंप्यूटर और मोबाइल फोन के माध्यम से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कॉल सेंटर का संचालन कब से किया जा रहा था, कितने विदेशी नागरिकों को निशाना बनाया गया और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 9 सीपीयू, 9 डेस्कटॉप, 9 माउस, 9 की-बोर्ड, 9 हेडफोन, एक राउटर और 4 आईफोन बरामद हुए हैं। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के जरिए पुलिस कॉल सेंटर से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और संभावित लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।

आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने विदेशी नागरिकों से किस तरीके से संपर्क किया और कथित धोखाधड़ी के जरिए कितनी रकम हासिल की गई।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें