भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 15 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर - त्योहारों को लेकर एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर महाप्रहार, बांदा को मिलेगी हाईटेक एंटीकरप्शन थाने की सौगात शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में राष्ट्रपति भवन से आखिरी व्याख्यान तक: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का वह जीवन, जो मृत्यु के बाद भी भारत को पढ़ा रहा है बीडीएम स्कूल में गूंजा मिशन शक्ति का मंत्र, छात्राओं को सिखाया सुरक्षा का कवच अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सिंह सैनी मंदिर-मेलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने वाले महिला गिरोह की दो और आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, अब तक 4 महिलाएं गिरफ्तार फिर दमघोंटू हुई हवा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छाई धुंध मिशन शक्ति से नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल: स्याना में बेटियों ने संभाली सड़कों की कमान बुलंदशहर में 1096 ग्राम प्रहरियों का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

‘जाणता राजा’ से जागेगा इतिहास का गौरवबोध, नोएडा में शुक्रवार को प्रबुद्ध सम्मेलन

नोएडा, दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और हिंदवी स्वराज्य की संकल्पना पर आधारित ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ के आयोजन को लेकर गुरुवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेसवार्ता की गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 24 Sep 2026, 10:39 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
‘जाणता राजा’ से जागेगा इतिहास का गौरवबोध, नोएडा में शुक्रवार को प्रबुद्ध सम्मेलन

नोएडा,  दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और हिंदवी स्वराज्य की संकल्पना पर आधारित ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ के आयोजन को लेकर गुरुवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेसवार्ता की गई।

आयोजकों ने बताया कि महानाट्य का भव्य आयोजन आगामी अक्टूबर में गाजियाबाद में किया जाएगा, जबकि इससे पहले 25 सितंबर को नोएडा के आदित्य बैंक्वेट, सेक्टर-38, बॉटनिकल गार्डन में शाम 6 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित होगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ‘जाणता राजा’ के देश-विदेश में अब तक 1300 से अधिक मंचन हो चुके हैं और करीब 70 लाख दर्शक इसे देख चुके हैं। उन्होंने बताया कि महानाट्य में करीब दो लाख वर्गफीट का चार मंजिला मंच, 250 कलाकार, 20 फीट ऊंची मां तुलजा भवानी की प्रतिमा और विशाल रंगभूमि के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट, बैलगाड़ी और पालकी का भी प्रयोग किया जाता है।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि आयोजन के दो प्रमुख उद्देश्य हैं—युवा पीढ़ी को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराना तथा समाज को संस्था के सेवा प्रकल्पों से जोड़ना। उन्होंने बताया कि इससे पहले लखनऊ और आगरा में भी महानाट्य का आयोजन किया जा चुका है। इस बार दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के जिलों में व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

जाणता राजा आयोजन समिति के प्रभारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन का विषय ‘हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज’ रखा गया है। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी मुख्य वक्ता तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम नोएडा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा करेंगे।आयोजन समिति के संयोजक विनय चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम से छात्रों, व्यवसायियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रबुद्ध सम्मेलन महानाट्य से पहले आयोजित होने वाला महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम होगा।

आयोजकों के अनुसार ‘जाणता राजा’ के माध्यम से इतिहास, संस्कृति और सेवा को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें