आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
बुलंदशहर। मिशन शक्ति अभियान-6.0 को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में एक अंतरविभागीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान ने की।गोष्ठी में न्यायिक विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मिशन शक्ति के उद्देश्यों को धरातल पर लागू करने, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देने और महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के सुझाव रखे।महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, इसके लिए सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ काम करना होगा। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बुलंदशहर पुलिस ने कहा कि वह महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है और सभी विभागों के साथ मिलकर निरंतर कार्य कर रही है।