भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित बुलंदशहर - डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में शबरी के झूठे बेर खाकर प्रभु श्रीराम ने दिया समरसता का संदेश एनएचआरएसीएफ द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके डिटेन, गाड़ी में ले गई दिल्ली पुलिस 22 अक्टूबर से एनसीआर में गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी भरत मिलाप का भावुक मंचन, विधायक कुलवंत सिंह ने कहा—रामलीला मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की सीख है जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार, 2.16 लाख नकद बरामद
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

शबरी के झूठे बेर खाकर प्रभु श्रीराम ने दिया समरसता का संदेश

डिबाई। श्री रामलीला महोत्सव-2026 के दसवें दिन गुरुवार को श्री राम कृष्ण लीला मंडल, वृंदावन के कलाकारों ने शबरी-राम मिलन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। भगवान श्रीराम द्वारा माता शबरी के प्रेमपूर्वक अर्पित बेर स्वीकार करने के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Oct 2026, 08:03 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
शबरी के झूठे बेर खाकर प्रभु श्रीराम ने दिया समरसता का संदेश

आज का मुद्दा | तहसील प्रभारी नीरज सुदामा
डिबाई। श्री रामलीला महोत्सव-2026 के दसवें दिन गुरुवार को श्री राम कृष्ण लीला मंडल, वृंदावन के कलाकारों ने शबरी-राम मिलन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। भगवान श्रीराम द्वारा माता शबरी के प्रेमपूर्वक अर्पित बेर स्वीकार करने के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

लीला में दिखाया गया कि माता शबरी वर्षों तक प्रभु श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा करती हैं। वनवास के दौरान भगवान श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण के साथ उनकी कुटिया पहुंचते हैं। शबरी के प्रेम और समर्पण से प्रसन्न होकर प्रभु उनके बेर स्वीकार करते हैं। इस प्रसंग ने संदेश दिया कि भगवान के लिए जाति, वर्ग और ऊंच-नीच का कोई भेद नहीं, बल्कि सच्ची भक्ति और निष्कपट प्रेम ही सर्वोपरि है।प्रभु श्रीराम ने माता शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश देकर भक्ति और सदाचार का मार्ग बताया। संस्थापक स्वामी गिरधारी लाल दीक्षित एवं संचालक स्वामी बनवारी लाल दीक्षित के निर्देशन में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। रामलीला का संचालन दीपक चटपटी ने किया।

महोत्सव की सफलता में रामलीला कमेटी के महामंत्री कमल वर्मा, विनय शर्मा, राजीव अग्रवाल, मयूर वार्ष्णेय, विनीत वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष आदर्श कुमार, ओम प्रकाश अग्रवाल, राजू कुमार, नेत्रपाल, धीरज दादा, समाजसेवी बंटी सर्राफ सहित अन्यपदाधिकारियों एवं सदस्यों का योगदान रहा।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें