भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 17 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा! एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, नूडल्स खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत बुलंदशहर निकुंज हॉल में मिशन शक्ति-6.0 पर अंतरविभागीय गोष्ठी, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने की अध्यक्षता रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल

बुलंदशहर : अनूपशहर गंगापुल के पास शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 12 वर्षीय पिंटू की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Oct 2026, 04:55 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल

आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द) 

 अनूपशहर गंगापुल के पास शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 12 वर्षीय पिंटू की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सिरोराबागर निवासी परिवार के चार लोग बाइक से संभल जिले के दीपपुर टांडा में आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शुक्रवार को घर लौटते समय अनूपशहर गंगापुल के पास उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय पिंटू पुत्र महेश सिंह की मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।

सरोज देवी के पैर में फ्रैक्चर
हादसे में घायल सरोज देवी के पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है। अन्य घायलों को भी चोटें आई हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महेश सिंह और राजपाल सिंह को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पहुंचे अधिकारी
हादसे की सूचना पर नायब तहसीलदार मुन्ने खां, लेखपाल, थाना प्रभारी जयकिशोर गौतम, कस्बा चौकी प्रभारी मुनेन्द्र सिंह और उपनिरीक्षक केदारनाथ राय व जब्बार खान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

पिंटू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें