भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 17 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा! एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, नूडल्स खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत बुलंदशहर निकुंज हॉल में मिशन शक्ति-6.0 पर अंतरविभागीय गोष्ठी, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने की अध्यक्षता रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार

मेरठ परिक्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत पुलिस ने पिछले एक माह में बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर 1 से 30 सितंबर के बीच 208 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 185 अवैध शस्त्र और 214 कारतूस बरामद किए गए। इस दौरान कुल 180 मुकदमे दर्ज हुए।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Oct 2026, 04:33 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार

आज का मुद्दा / आशीष कुमार

मेरठ: मेरठ परिक्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत पुलिस ने पिछले एक माह में बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर 1 से 30 सितंबर के बीच 208 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 185 अवैध शस्त्र और 214 कारतूस बरामद किए गए। इस दौरान कुल 180 मुकदमे दर्ज हुए।

जनपदवार कार्रवाई
मेरठ: 82 मुकदमे, 106 गिरफ्तार, 83 शस्त्र, 114 कारतूस
बुलंदशहर: 62 मुकदमे, 65 गिरफ्तार, 66 शस्त्र, 63 कारतूस
बागपत: 22 मुकदमे, 23 गिरफ्तार, 22 शस्त्र, 22 कारतूस
हापुड़: 14 मुकदमे, 14 गिरफ्तार, 14 शस्त्र, 15 कारतूस

डीआईजी कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, अवैध असलहा तस्करी के अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय गिरोह का भी पर्दाफाश किया गया है।

हर गोलीकांड में 5 सवालों पर होगी जांच
डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक गोलीकांड में पांच बिंदुओं पर हिसाब लिया जाए- गोली किसने चलाई, असलहा किसका है, अवैध होने पर कहां से खरीदा, असलहा कहां रखा जाता था और घटना में किस वाहन का प्रयोग हुआ।असलहा दूसरे को देने पर धारा 30 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा, लाइसेंस निरस्तीकरण और शरण देने वालों पर BNS की धारा 249, 3(5), 61(2) के तहत कार्रवाई होगी। 

डीआईजी ने सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से बचने और अवैध असलहा रखने वालों को मकान-वाहन न देने की भी अपील की है।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें