भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 30 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बहराइच में चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार प्रारम्भिक अर्हता (पीईटी) परीक्षा केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण निर्माणाधीन मकान ढहा, चाचा-भतीजे की मौत: मां घायल, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन स्ट्रोक से जिंदगी की जंग जीतकर मां बनी 25 वर्षीय महिला, फोर्टिस नोएडा में गूंजी किलकारी SIMS हापुड़ ने ग्राम निजामपुर को एक साल के लिए गोद लिया, विधायक धर्मेश तोमर ने किया उद्घाटन - ग्रामीणों को मिलेगी छूट पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की सात बीघा गन्ने की फसल राख मोदीनगर में श्री राज कायमी दरबार का 29वां वार्षिक सत्संग समारोह धूमधाम से संपन्न, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुई रात जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण सजना है मुझे सजना के लिए — करवा चौथ, सोलह श्रृंगार में लिखा गया सनातन प्रेम का अमर महाकाव्य ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी सफलता, 1 घंटे में 2 गुमशुदा बच्चियों को सकुशल बरामद किया
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

निर्माणाधीन मकान ढहा, चाचा-भतीजे की मौत: मां घायल, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द) : छतारी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान ढहने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जबकि एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Oct 2026, 03:26 PM | Views: 0 | 3 मिनट पढ़ें
निर्माणाधीन मकान ढहा, चाचा-भतीजे की मौत: मां घायल, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द) : छतारी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान ढहने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जबकि एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। गुरूवार रात करीब 12:30 बजे एक मंजिल का बना मकान अचानक भरभराकर गिरा। हादसे में घर में सो रहे 3 लोग मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर थाना छतारी पुलिस, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और एमडीआरवी की टीमें और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अलीगढ़ से मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल भी बुलाई गई। टीम ने करीब 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों को मलबे से निकला। हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत गई। जबकि, 70 साल की बुजुर्ग महिला को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एक ही परिवार में दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।

छतारी कस्बे के रहने वाले राजेश (30) मजदूरी करते थे। राजेश के परिवार में मां चंद्रकला (70), सात भाई-बहन अन्दकुमार (50), रामेश्वर (47), सुनीता (45), ज्ञानचंद (43), रेखा (39), महेश (37), पुष्पा (35) हैं। पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो गई। राजेश अविवाहित थे और अपनी मां के साथ रहते थे। राजेश के भाई ज्ञानचंद का परिवार भी पड़ोस में ही रहता है। ज्ञानचंद के तीन बच्चे अजय कुमार (21), शिवानी (18) और सचिन (16) हैं। ज्ञानचंद मजदूरी करते हैं। बेटा सचिन भी भाई राजेश के साथ ही काम करता था।

गुरूवार की रात अधबने मकान के कमरे में राजेश और सचिन कमरे के अंदर सो रहे थे। वहीं, चंद्रकला कमरे के बाहर बरामदे में सो रही थीं। तभी रात करीब साढ़े 12 बजे मकान अचानक भरभराकर गिर गया। कमरे में सो रहे तीनों मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तीनों को मलबे से निकालना शुरू किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया गया कुछ दिनों पहले पड़ोस में आग लग गई थी। जिसके कारण मकान की दीवारों में दरार आ गई थी। वह जर्जर हो चुका था।

हादसे की सूचना सबसे पहले नगर पंचायत चेयरमैन हाजी सलीम ने आधी रात को ही सभी आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही चेयरमैन के निर्देश पर नगर पंचायत छतारी की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और पुलिस-प्रशासन के साथ रातभर रेस्क्यू और राहत कार्य में जुटी रही। चेयरमैन हाजी सलीम खुद भी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे। घटना की सूचना पर थाना छतारी पुलिस, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और एमडीआरवी की टीमें और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अलीगढ़ से मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल भी बुलाई गर्द।

तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

करीब तीन घंटो चले रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तीनों को मलबे से बाहर निकाल लिया एनडीआरएफ ने घटनास्थल पर श्वान दल से भी तलाशी अभियान चलाया। घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भेजा गया है, साथ ही मृतकों को भी मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा गया था जिसमें उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फिलहाल घायल चंद्रकला की हालत सामान्य बताई जा रही है। 

सूचना मिलने पर घटना स्थल पर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह, सीओ अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव, आसपास के थाने नरौरा, अहमदगढ़, डिबाई, पहासू मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम शिकारपुर प्रतीक्षा पांडेय, एसडीएम डिबाई रविकांत चौबे मौके पर पहुंचे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें