भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 03 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
61वें जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में पहुंचे शाहरुख, फैंस को दिया खास तोहफा अनूपशहर में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ ने किया पैदल मार्च इलाहाबाद उच्च न्यायालय की विशेष पहल, अब आपका निर्णय आपकी भाषा में दीपावली पर उज्ज्वला योजना के 3.85 लाख लाभार्थियों को मिलेगा फ्री सिलेंडर आईआईएमटी कॉलेज समूह में दो दिवसीय ‘इवोल्यूशन-3.0’ का भव्य शुभारंभ, 35 स्कूलों के 2500 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए वैज्ञानिक मॉडल दादरी में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका का अभियान, 5700 रुपये का जुर्माना वसूला गौशाला में गोवंश 3 दिन से भूखे आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में जन-सामान्य की शिकायतों का त्वरित कार्यवाही कर उनकी संतुष्टि के साथ निस्तारण करें अधिकारी: श्रम आयुक्त चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Mumbai

61वें जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में पहुंचे शाहरुख, फैंस को दिया खास तोहफा

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने सोमवार को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर हर साल की तरह उनके बांद्रा स्थित घर मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक जुटे।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 03 Nov 2026, 09:53 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
61वें जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में पहुंचे शाहरुख, फैंस को दिया खास तोहफा

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने सोमवार को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर हर साल की तरह उनके बांद्रा स्थित घरमन्नत के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक जुटे। अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार कर रहे फैंस को शाहरुख ने निराश नहीं किया। वह घर की बालकनी में पहुंचे और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने अपना मशहूर बाहें फैलाने वाला सिग्नेचर पोज भी दिया। शाहरुख को देखते ही वहां मौजूद प्रशंसकों ने जोरदार नारेबाजी और तालियों के साथ खुशी जाहिर की।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर शाहरुख के इस खास पल के कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं। इनमें अभिनेता बीनी और सनग्लासेस पहने नजर आए। उन्होंने प्रशंसकों की ओर फ्लाइंग किस उछाले और अपने खास अंदाज में उनकाअभिवादन किया। भीड़ में मौजूद लोग आई लव यूऔरशाहरुख के नाम के नारे लगाते सुनाई दिए। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने अपना जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मुंबई के एक होटल में मनाया, लेकिन प्रशंसकों से मिलने के लिए उन्होंने खास समय निकाला।मन्नत की बालकनी से प्रशंसकों का अभिवादन करना शाहरुख के जन्मदिन की सालाना परंपरा बन चुका है।

काम की बात करें तो शाहरुख जल्द ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी नजर आएंगे। 

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के निर्माण में बनी यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Mumbai

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें