भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मुंबई के वडाला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप किशोरी की मौत पर पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज मिशन शक्ति रैली का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Mumbai

मुंबई के वडाला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप

मुंबई के वडाला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। एआईएसएचई कॉलेज के पास, चार रास्ता स्थित आरए किदवई रोड पर ओला कार से आए तीन लोगों ने सड़क पर जा रहे एक युवक पर तीन राउंड फायरिंग की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Oct 2026, 05:21 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
मुंबई के वडाला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप

मुंबई के वडाला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। एआईएसएचई कॉलेज के पास, चार रास्ता स्थित आरए किदवई रोड पर ओला कार से आएतीन लोगों ने सड़क पर जा रहे एक युवक पर तीन राउंड फायरिंग की।मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी ओला कार से घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंनेसड़क पर जा रहे एक युवक पर तीन राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से आसपास मौजूदलोग घबरा गए। अपनी जान बचाने के लिए युवक इधर-उधर भागने लगा। गनीमत रही कि इस घटना में युवक को कोई चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही माटुंगा पुलिस, क्राइम ब्रांच यूनिट-4 और पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जोन-4अनुराग जैन मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांचशुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किस वजह से की गई और आरोपियों कापीड़ित युवक से क्या संबंध था।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के समय ओला कार का चालक भी मौके पर मौजूद था। हालांकि,चालक ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। पुलिस चालक से भी पूछताछ कर रही है, ताकिघटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर
रही हैं कि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार कहां से आए और आरोपियों ने युवक पर गोलीबारी क्यों की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अचानक हुई फायरिंग पर युवक ने मौके से भागकरअपनी जान बचा ली और उसे एक भी गोली नहीं लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौलबन गया। राहत की बात यह रही कि युवक इस हमले में सुरक्षित बच गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के पीछे की असली वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Mumbai

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें