भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 30 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर अनूपशहर में यूपी की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का आगाज, 5 टीमें ले रहीं हिस्सा UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया नगर निगम पंचकूला के मेयर ने एडहोक कमेटियां का गठन नियमों के विरुद्ध किया है - ओ पी सिहाग पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Mumbai

मुंबई में एक शातिर चोर ने पुलिस को ही बेवकूफ बना दिया – पहले कार चुराई, फिर पुलिस की गाड़ी उड़ा ले गया!

इंद्र यादव!मुंबई,आर्थिक राजधानी मुंबई में एक ऐसा तमाशा हो गया कि सुनकर पुलिस वाले भी सिर पकड़ लें। एक दिमागी तौर पर थोड़ा ‘स्पेशल’ आदमी निकला, जिसने एक ही दिन में दो-दो गाड़ियाँ चुरा लीं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 21 Aug 2026, 03:14 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
मुंबई में एक शातिर चोर ने पुलिस को ही बेवकूफ बना दिया – पहले कार चुराई, फिर पुलिस की गाड़ी उड़ा ले गया!

इंद्र यादव!मुंबई,

आर्थिक राजधानी मुंबई में एक ऐसा तमाशा हो गया कि सुनकर पुलिस वाले भी सिर पकड़ लें। एक दिमागी तौर पर थोड़ा ‘स्पेशल’ आदमी निकला, जिसने एक ही दिन में दो-दो गाड़ियाँ चुरा लीं। पहले आम आदमी की कार, फिर सीधे मुंबई पुलिस की सरकारी गाड़ी! गनीमत ये रही कि इस पूरे ‘एक्शन ड्रामा’ में किसी की जान नहीं गई, वरना तो ये फिल्म का सीन बन जाता।

पूरा किस्सा कुछ यूँ है
सुबह-सुबह आरोपी ने किसी बेचारे की कार चुराई और उसे गलत दिशा में ऐसे दौड़ाया जैसे कोई रोड रोलर हो। खतरनाक तरीके से गाड़ी हाँकते हुए वो पुलिस की नजर में आ गया। पुलिस ने कथित तौर पर उसे पकड़ भी लिया… लेकिन ये शातिर बाज की तरह फुर्र हो गया। मतलब पकड़ा गया, फिर भी भाग निकला। पुलिस वाले शायद सोच रहे होंगे – अरे ये तो जादुई है!

लेकिन ये आदमी यहीं नहीं रुका। अगली सुबह कोस्टल रोड पर पहुँचा। वहाँ मुंबई पुलिस की ट्रैफिक एस्कॉर्ट गाड़ी खड़ी थी। ड्राइवर श्री पाटिल साहब कुछ देर के लिए वॉशरूम गए हुए थे। आरोपी ने मौका देखा और सोच लिया – ये तो भगवान ने भेजी हुई सरकारी गाड़ी है! बिना किसी हिचक के पुलिस की गाड़ी स्टार्ट करके रफूचक्कर हो गया।फिर क्या था… वर्ली और महालक्ष्मी इलाके में वो पुलिस की गाड़ी को गलत दिशा में ऐसे घुमाता रहा जैसे कोई रोड पर अपना राज चला रहा हो। 

लोग सड़क किनारे खड़े होकर शायद सोच रहे होंगे – अरे भाई, पुलिस वाली गाड़ी गलत साइड में क्यों जा रही है! नया नियम आ गया क्या!आखिरकार मुंबई पुलिस ने घेराबंदी करके इस ‘सुपर चोर’ को धर दबोचा। गाड़ी तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी – मानो आरोपी ने उसे टेस्ट ड्राइव के नाम पर तोड़-फोड़ दिया हो। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

कुल मिलाकर, मुंबई में एक ऐसा चोर निकला जिसने पुलिस की गाड़ी चुराकर साबित कर दिया कि हिम्मत अगर हो तो सरकारी गाड़ी भी अपनी लग सकती है। बस वॉशरूम का टाइमिंग सही होना चाहिए!

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Mumbai

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें