आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
बुलंदशहर। आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शिकारपुर दीपक कुमार ने पुलिस बल के साथ कस्बा शिकारपुर में पैदल मार्च किया।पैदल मार्च के दौरान सीओ ने प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों, गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन से संवाद स्थापित किया। लोगों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।सीओ ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं को बिना सत्यापन के साझा न करें।

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 पर दें।