भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय चिंतन शिविर हरिद्वार उतराखंड में होने वाले कार्यक्रम को लेकर एक बैठक नोएडा कार्यालय सदरपुर सोम बाज़ार पर आयोजित हुई।
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर इस बार 3,4,5 जून को स्चौधरी चरण सिंह वी.आई.पी घाट हरिद्वार में होगा।
भाकियू लोकशक्ति
भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय चिंतन शिविर हरिद्वार उतराखंड में होने वाले कार्यक्रम को लेकर एक बैठक नोएडा कार्यालय सदरपुर सोम बाज़ार पर आयोजित हुई।
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर इस बार 3,4,5 जून को स्चौधरी चरण सिंह वी.आई.पी घाट हरिद्वार में होगा। जिसमें पूरे देश के किसानों की मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा और उसके समाधान के लिए रणनीति भी बनाई जाएगी । जिसकी तैयारी को लेकर आज की मीटिंग का आयोजन किया गया । उक्त चिंतन शिविर में समस्त राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं मंडलीय पदाधिकारियों के साथ ही साथ सभी जनपद के जिलाध्यक्षों व सम्मानित कार्यकर्ताओं का अपने कार्यकारिणी सहित क्षेत्रीय किसान महिला व पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहते है।
बैठक में मुख्य रूप से भाकियू के परिवहन मंत्री चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर , महानगर अध्यक्ष महेश तंवर, डाक्टर बबलू यादव, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू , डाक्टर बबलू यादव, विजयपाल भाटी, हरि अवाना, अरूण गौतम, जयसिंह, नरेश शर्मा, वेद जाटव इत्यादि मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?