IGI हवाई अड्डे पर 24 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

IGI हवाई अड्डा पर सीमा शुल्क विभाग ने बड़ीकार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए यात्रियों के पास से 24 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का संदिग्ध गांजाबरामद किया है।

May 7, 2026 - 21:29
May 7, 2026 - 22:26
 0  3
IGI हवाई अड्डे पर 24 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

IGI हवाई अड्डा पर सीमा शुल्क विभाग ने की बड़ीकार्रवाई 

IGI हवाई अड्डा पर सीमा शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए यात्रियों के पास से 24 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का संदिग्ध गांजाबरामद किया है। तीन अलग-अलग मामलों में कुल 24 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त कर तीन
यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने सभी आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य एवंमन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, स बसे बड़ी कार्रवाई 4 मई को की गई। खुफियासूचना के आधार पर बैंकॉक से आए एक उज़्बेक नागरिक को अंतरराष्ट्रीय पारगमन क्षेत्र में रोका गया।विस्तृत तलाशी के दौरान उसके समुद्री हरे रंग के ट्रॉली बैग से 12 पॉलीथीन थैलियों में भरा संदिग्धगांजा बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जब्त पदार्थ का वजन 18.003 किलोग्राम से अधिक है,जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी को5 मई को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में 6 मई को बैंकॉक से लौटे एक भारतीय यात्री को ग्रीन चैनल पर संदेह के आधार पररोका गया। सामान की एक्स-रे जांच और तलाशी के दौरान उसके काले ट्रॉली बैग से 11 पॉलीथीनथैलियों में भरा मादक पदार्थ बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार, जब्त गांजे का वजन 5.467किलोग्राम है और इसकी कीमत लगभग 5.46 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी को तत्काल हिरासत मेंलेकर एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।तीसरी कार्रवाई 3 मई को टर्मिनल-3 पर की गई, जहां बैंकॉक से आए एक अन्य भारतीय यात्री कोप्रोफाइलिंग के आधार पर रोका गया।

जांच में उसके सामान से चार पॉलीथीन थैलियों में भरा संदिग्धमारिजुआना बरामद हुआ। जब्त पदार्थ का वजन 977 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब97.77 लाख रुपये बताई गई है। फील्ड परीक्षण में पदार्थ के मारिजुआना होने की पुष्टि हुई।सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि तीनों मामलों में जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांचकी जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इन मामलों के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय

तस्करी गिरोह सक्रिय है या नहीं। लगातार बढ़ती मादक पदार्थ तस्करी की घटनाओं को देखते हुए हवाईअड्डों पर निगरानी और जांच को और सख्त किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow