12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में जनपद में 15 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है योग सप्ताह
ग्रेटर नोएडा में "YOGA FOR HEALTHY AGEING" थीम पर आधारित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में 15 जून से 21 जून 2026 तक चलने वाले योग सप्ताह का मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी व सुप्रसिद्ध वेद्य अच्युत कुमसा त्रिपाठी जी द्वारा सर्वप्रथम भगवान धन्वंतरि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
"YOGA FOR HEALTHY AGEING"
आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स ग्रेटर नोएडा में "YOGA FOR HEALTHY AGEING" थीम पर आधारित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में 15 जून से 21 जून 2026 तक चलने वाले योग सप्ताह का मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी व सुप्रसिद्ध वेद्य अच्युत कुमसा त्रिपाठी जी द्वारा सर्वप्रथम भगवान धन्वंतरि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित जन समूह को योग अभ्यास कराया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई थी, जिसके बाद वर्ष 2015 से प्रत्येक वर्ष इसका आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2026 के अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘YOGA FOR HEALTHY AGEING’’ निर्धारित की गई है। इस थीम का उद्देश्य बढ़ती उम्र के साथ बेहतर स्वास्थ्य, सक्रिय जीवनशैली एवं सम्मानजनक जीवन को बढ़ावा देना है। योग दिवस 2026 की थीम केवल वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर ही केंद्रित नहीं है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि नियमित योगाभ्यास के माध्यम से प्रत्येक आयु वर्ग का व्यक्ति स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवन जी सकता है। आयुष मंत्रालय द्वारा ‘‘योग 365’’ अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे पूरे वर्ष दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी गौतमबुद्धनगर डॉक्टर बन्दना रानी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद गौतमबुद्धनगर में दिनांक 15 जून से 21 जून 2026 तक ‘‘योग सप्ताह’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग के प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास, जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से प्रस्तावित कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे। योग सप्ताह का मुख्य आयोजन दिनांक 21 जून 2026 को शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा।
योग सप्ताह के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी व सुप्रसिद्ध वैद्य श्री अच्युत कुमसा त्रिपाठी ने योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। डॉ. बन्दना रानी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, गौतमबुद्धनगर ने योग को भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व ने योग को स्वीकार किया है। उन्होंने नियमितयोगाभ्यास को स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के लिए आवश्यक बताया। डॉ. प्रीति सिंघल, जिला होम्योपैथिक अधिकारी,गौतमबुद्धनगर द्वारा भी योग से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के अंत में आमजन को नियमित योग करने के लिए प्रेरित करने हेतु जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के आयुष विभाग के समस्त चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?