यमुना में जहरीले पानी आने के मुद्दे पर जवाब देने चुनाव आयोग जाएंगे केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियारी पारा चढ़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी इस बार चुनावी जंग में पीछे नहीं है।

यमुना में जहरीले पानी आने के मुद्दे पर जवाब देने चुनाव आयोग जाएंगे केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियारी पारा चढ़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी इस बार चुनावी जंग में पीछे नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कल चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने रैली के दौरान कहा आम आदमी पार्टी को घेरा। दिल्ली चुनाव में महाकुंभ हादसे और यमुना में जहर को लेकर आज भी आरोपों पर आर-पार की लड़ाई जैसी स्थिति है। बीजेपी महाकुंभ हादसे से अपने प्रचार के तेवर में आई मायूसी से उबरने की कोशिश में आज भी बड़े नेताओं को मैदान में ला रही है। आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए एनबीटी ऑनलाइन के साथ।
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मैं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से दो बातें कहना चाहता हूं, उन्हें खुद 7 पीपीएम पानी पीना चाहिए। अगर यह जहरीला नहीं है तो उन्हें 3 दिन तक 7 पीपीएम पानी पीना चाहिए और उन्हें खुद पता चल जाएगा कि यह जहरीला है या नहीं। दिल्ली जल बोर्ड ने अपने पत्र में लिखा, हमारे परीक्षणों से पता चला और यह एक तथ्य है कि हरियाणा से जो पानी दिल्ली आ रहा था, उसमें 5 पीपीएम, 6 पीपीएम, 7 पीपीएम अमोनिया था..."
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यमुना का मुद्दा गरमाया हुआ है। यमुना में जहरीले पानी आने के मुद्दे पर जवाब देने के लिए आज आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 11 बजे चुनाव आयोग जाएंगे। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी चुनाव आयोग जाएंगी।
कपूरथला हाउस में तलाशी पर राजौरी गार्डन सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "कपूरथला हाउस भगवंत मान का घर नहीं है। पंजाब के सभी VIP(पंजाब से) वहां ठहरते हैं, जिनमें पंजाब के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के मंत्री और राज्यपाल शामिल हैं। पंजाब के गरीब लोगों से पैसा लूटा जा रहा है और दिल्ली में खर्च किया जा रहा है... पंजाब पर 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है... अगर कोई पंजाब को लूटता है तो उससे सवाल पूछे जाएंगे।
दिल्ली चुनाव में इस बार यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। राहुल गांधी ने पहले अरविंद केजरीवाल को यमुना का पानी पीने की चुनौती दी थी और गुरुवार को यमुना की गंदगी और हालात का एक विडियो साझा किया। विडियो के साथ राहुल ने कैप्शन में लिखा है कि केजरीवाल, अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतजार कर रही है। राहुल यमुना घाट पहुंचे हैं, पहले वहां पर नाव चलाने वाले से बात की, उनसे यमुना के हालात पर चर्चा की। उनके साथ एक्सपर्ट भीम सिंह रावत भी थे, जो बता रहे थे कि यमुना में जो अभी पानी है, 100 पर्सेंट सीवेज वॉटर है। यमुना की यह हालत इसलिए हुई है क्योंकि बहता हुआ पानी नहीं है। एक्सपर्ट ने कहा कि यमुना से फ्रेश वॉटर ले लेते हैं और गंदे पानी सीवर के जरिए डाल देते हैं। बातचीत में राहुल ने कहा कि यमुना की सफाई में जो लापरवाही हो रही है वह खुद का भी अनादर करना है। इस दौरान राहुल ने एक्सपर्ट से गंदगी की वजह, इसे साफ करने का तरीका, इसका हल आदि भी जानने की कोशिश की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच यमुना के पानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए कहा, 'हम आयोग को भी 7 पीपीएम अमोनिया वाले पानी भेज देंगे। तीनों चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पानी को पीकर दिखाएं, तो हम मान जाएंगे कि हमने गलती की है। मुझे यह भी पता है
कि ये लोग मुझे दो दिन के अंदर जेल में डालेंगे, डाल दें। सीईसी राजीव कुमार को रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहिए, तभी उन्हें खुलेआम पैसे-चादरें बांट रहे बीजेपी नेता नहीं दिख रहे हैं।'