अमेरिका से स्याना आकर ली भाजपा की सदस्यता
स्याना में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार से शुरू हुए सदस्यता अभियान 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सदस्यता

अमेरिका से स्याना आकर ली भाजपा की सदस्यता
बुलंदशहर : (आशीष कुमार)स्याना में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार से शुरू हुए सदस्यता अभियान 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सदस्यता लिए जाने के साथ ही स्याना में अमेरिका से आए इंजीनियर अमित त्यागी ने भी भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा के स्याना मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी व स्याना मंडल के सदस्यता प्रमुख विकास गुप्ता के दिग्दर्शन में अमित त्यागी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की।
अमित त्यागी को अमेरिका में भाजपा सदस्य बनाए जाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। मूल रूप से स्याना के निवासी अमित त्यागी इंजीनियर हैं तथा अमेरिका में सेवाएं दे रहे हैं। अमित त्यागी ने कहा कि वे भाजपा की रीति-नीति से हृदय से प्रभावित हैं तथा उनके मन-मस्तिष्क में भाजपा रच-बस गई है। अब वह भाजपा के सदस्य के रूप में कार्य कर देशहित में अपना योगदान देंगे। मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। संपूर्ण देश में कोई भी मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन कर पार्टी का सदस्य बन सकता है।
स्याना में वरिष्ठ भाजपा नेता विकास गुप्ता के कैम्प कार्यालय से आरंभ हुए सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ कराया। प्रथम सदस्यता के रूप में अमेरिका से आए अमित त्यागी ने सर्वप्रथम भाजपा की सदस्यता प्राप्त की। प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी ने कहा कि सर्व वर्ग, सर्व समाज के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाए। इसके लिए भाजपाइयों को पूर्ण परिश्रम के साथ कार्य करना होगा। भाजपा नेता राकेश वर्मा ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के 18 करोड़ सदस्य हैं, जोकि सोमवार को शून्य पर आ गए हैं तथा फिर एक नए सिरे से लोगों को सदस्य बनाने का कार्य शुरू किया गया है। पार्टी का यह सदस्यता अभियान ऑनलाइन मोड पर शुरू हुआ है।
नये सिरे से सदस्य बनाए जाने के अभियान की बाबत उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी व्यक्ति सिर्फ 6 साल ही पार्टी का सदस्य रह सकता है। 6 साल होने के बाद एक बार फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है। भाजपा नेता डॉ संजय श्रोत्रिय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को सदस्यता लिए जाने के उपरांत को मंगलवार को मुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को को प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शपथ दिलाएंगे। भाजपा नेता विकास गुप्ता ने कहा कि भाजपा के सदस्य की पूर्ण जानकारी पार्टी द्वारा सुरक्षित रखी जाएगी।
भाजपा का लक्ष्य दल को मजबूत करना है और लोगों को ज्यादा से ज्यादा भाजपा से जोड़ना है। जिसके तहत भाजपाई के डोर-टू-डोर लोगों को भाजपा की देशहित व जनहितकारी नीतियों के विषय में विस्तार से जानकारी देंगे तथा पार्टी का सदस्य बनाएंगे। सदस्यता अभियान में मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख दीपक दुलारा, स्याना मण्डल के प्रमुख विकास कुमार गुप्ता, राकेश वर्मा, एडवोकेट विजय लोधी, सचिन ठाकुर, संजय श्रोत्रिय, सुमित कुमार, राजेश वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक पवन त्यागी, बूथ अध्यक्ष ललित कुमार, सभासद पति राजेश लोधी, कपिल त्यागी, डाॅ रामशरण चौहान, उमेश अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।