भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

बिना बड़ी सर्जरी के हटाई गई ब्रेस्ट की गांठ, फोर्टिस ने शुरू की वीएबीबी तकनीक

नोएडा । महिलाओं में स्तन संबंधी बीमारियों के इलाज को नई दिशा देते हुए फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा ने पहली बार वैक्यूम-असिस्टेड ब्रेस्ट बायोप्सी तकनीक की शुरुआत की है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 25 Jun 2026, 01:43 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
बिना बड़ी सर्जरी के हटाई गई ब्रेस्ट की गांठ, फोर्टिस ने शुरू की वीएबीबी तकनीक

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

नोएडा । महिलाओं में स्तन संबंधी बीमारियों के इलाज को नई दिशा देते हुए फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा ने पहली बार वैक्यूम-असिस्टेड ब्रेस्ट बायोप्सी तकनीक की शुरुआत की है। इस अत्याधुनिक मिनीमली इनवेसिव तकनीक के माध्यम से स्तन की गैर-कैंसरकारी गांठों (बिनाइन ब्रेस्ट लंप) को बिना बड़ी सर्जरी, कम दर्द और लगभग बिना निशान के हटाया जा सकता है।

अस्पताल में हाल ही में 49 वर्षीय महिला का सफलतापूर्वक उपचार किया गया, जो पिछले दो वर्षों से स्तन में मौजूद दर्दनाक गांठ की समस्या से परेशान थीं। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनके दाएं स्तन में एक छोटी गांठ की पहचान की। अल्ट्रासाउंड और फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी (एफएनएसी) जांच में गांठ के गैर-कैंसरकारी होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा के डायरेक्टर जनरल सर्जरी डॉ. वी.एस. चौहान के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने मरीज को वीएबीबी तकनीक से उपचार की सलाह दी। महज 15 मिनट चली इस प्रक्रिया में केवल 3 से 4 मिलीमीटर का छोटा चीरा लगाकर वैक्यूम-असिस्टेड डिवाइस की सहायता से पूरी गांठ निकाल दी गई। सर्जरी के दौरान न तो अधिक रक्तस्राव हुआ और न ही टांकों की आवश्यकता पड़ी। सफल उपचार के बाद मरीज को अगले ही दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बाद में हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच में गांठ के बिनाइन फाइब्रोएडेनोमा होने की पुष्टि हुई। मरीज ने तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया और जल्द ही अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट आईं।

डॉ. वी.एस. चौहान ने बताया कि स्तन में गांठ होने पर अधिकांश महिलाएं कैंसर की आशंका से घबरा जाती हैं, जबकि सभी गांठें कैंसरकारी नहीं होतीं। वीएबीबी जैसी आधुनिक तकनीक गैर-कैंसरकारी गांठों के सुरक्षित और प्रभावी उपचार का बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से दर्द कम होता है, निशान लगभग दिखाई नहीं देता और मरीज जल्दी स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है।

फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा के जोनल डायरेक्टर मोहित सिंह ने कहा कि अस्पताल मरीजों को अत्याधुनिक और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वीएबीबी तकनीक का सफल उपयोग महिलाओं के लिए बेहतर उपचार, त्वरित रिकवरी और उत्कृष्ट कॉस्मेटिक परिणाम सुनिश्चित करेगा। उन्होंने महिलाओं से नियमित सेल्फ-ब्रेस्ट जांच करने और किसी भी असामान्य बदलाव की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

विशेषज्ञों के अनुसार, वीएबीबी तकनीक फिलहाल देश के चुनिंदा चिकित्सा संस्थानों में ही उपलब्ध है और यह पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में अधिक सुविधाजनक तथा प्रभावी मानी जाती है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें