भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
लखनऊ में पीएम मोदी ने 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं को किया संबोधित, बोले- हुनरमंद व्यक्ति का रोजगार कोई नहीं छीन सकता विश्व मत्स्यिकी दिवस पर ग्राम छपरौला में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर संपन्न रिसिया में अज्ञात कारणों से भीषण आग से अनस सूट सेंटर जलकर खाक, लाखों रुपये के कपड़े जले आहार के अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, लक्खी मेले की तैयारियां तेज पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुआ ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Mumbai

ठाणे पुलिस का 'ऑपरेशन सफाई': 39 करोड़ के ड्रग्स फूँके, माफियाओं की तोड़ी कमर

मुंबई/इंद्र यादव/ठाणे पुलिस कमिश्नरेट ने ड्रग माफियाओं के साम्राज्य पर एक बार फिर जोरदार सर्जिकल स्ट्राइक की है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 27 Jun 2026, 05:28 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
ठाणे पुलिस का 'ऑपरेशन सफाई': 39 करोड़ के ड्रग्स फूँके, माफियाओं की तोड़ी कमर

मुंबई/इंद्र यादव/ठाणे पुलिस कमिश्नरेट ने ड्रग माफियाओं के साम्राज्य पर एक बार फिर जोरदार सर्जिकल स्ट्राइक की है। शहर को नशे के गर्त में धकेलने की साजिश रचने वाले अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए, ठाणे पुलिस ने करीब 600 किलोग्राम नशीले पदार्थों को राख में बदल दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन ड्रग्स की कीमत 39.03 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

112 मुकदमों का 'अंतिम संस्कार'

यह कोई सामान्य कार्रवाई नहीं थी। पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज 112 अलग-अलग आपराधिक मामलों में यह खेप पिछले कुछ समय से जब्त की गई थी। पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने सख्त निर्देश जारी किए थे कि जब्त नशीले पदार्थों को गोदामों में सड़ने के बजाय उन्हें तुरंत नष्ट किया जाए ताकि इनका दोबारा बाजार में आने का कोई रास्ता न बचे।

खाकी का कड़ा पहरा और सख्त प्रक्रिया

इस भारी-भरकम खेप को नष्ट करने की पूरी प्रक्रिया को एक विशेष उच्च स्तरीय समिति की निगरानी में अंजाम दिया गया। इसमें किसी भी तरह की कोताही की गुंजाइश नहीं छोड़ी गई:
नेतृत्व: सह-पुलिस आयुक्त (अपराध) डॉ. पंजाबराव उगले की अध्यक्षता में बनी टीम ने पूरी कार्रवाई का नेतृत्व किया।
निगरानी: डीसीपी (अपराध) अमरसिंह जाधव और डीसीपी (मुख्यालय) मीना मकवाना की मौजूदगी में इसे नष्ट किया गया।
कार्रवाई: एंटी-नारकोटिक्स सेल के वरिष्ठ निरीक्षक जनार्दन सोनवणे और उनकी टीम ने पूरी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए इसे नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी स्थित 'मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी' के भट्टी में स्वाहा कर दिया।

ड्रग तस्करों के लिए खुली चेतावनी

यह कार्रवाई महज एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि माफियाओं के लिए एक चेतावनी है। ठाणे पुलिस ने यह संदेश साफ कर दिया है कि शहर की सड़कों को ड्रग्स मुक्त रखने के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इन 600 किलो नशीले पदार्थों का नष्ट होना उन अपराधियों के लिए बड़ा झटका है, जो इसे बेचकर युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने की फिराक में थे।


पुलिस की यह 'जीरो टॉलरेंस' नीति अब ड्रग तस्करों में खौफ पैदा कर रही है, क्योंकि पुलिस की नजर अब सिर्फ तस्करी रोकने पर ही नहीं, बल्कि जब्त माल को जड़ से खत्म करने पर भी है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Mumbai

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें