भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

नोएडा में फर्जी लोन कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 साइबर ठग गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के "ऑपरेशन साइबर वज्र" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-2 स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 11 Jul 2026, 06:56 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
नोएडा में फर्जी लोन कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 साइबर ठग गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के "ऑपरेशन साइबर वज्र" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-2 स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल फोन, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक, कॉलिंग डेटा, स्क्रिप्ट बुक, बिलिंग बुक और इंटरनेट राउटर बरामद किए गए हैं।

नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार, मोहित, हर्ष शर्मा, स्वाती और प्रीति के रूप में हुई है। सभी को सेक्टर-2 स्थित डी-80 भवन की पहली मंजिल पर संचालित फर्जी कॉल सेंटर से गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी कम ब्याज पर लोन दिलाने का लालच देकर लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम वसूलने के साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और ओटीपी हासिल कर लेते थे। पैसे मिलने के बाद न तो लोन दिलाया जाता था और न ही जमा की गई राशि वापस की जाती थी।

पुलिस ने बताया कि "ऑपरेशन साइबर वज्र" के तहत संदिग्ध बैंक खातों और एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान इस गिरोह का सुराग मिला। जांच में पता चला कि इस कॉल सेंटर के खिलाफ विभिन्न राज्यों में एनसीआरपी पोर्टल पर 10 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना फेस-1 में बीएनएस की धारा 318(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें