भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

सिलेंडर और एसी ब्लास्ट से दहला मजलिस पार्क

राजधानी के आदर्श नगर इलाके के मजलिस पार्क की संकरीगलियों में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 12 Jul 2026, 08:06 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
सिलेंडर और एसी ब्लास्ट से दहला मजलिस पार्क

राजधानी के आदर्श नगर इलाके के मजलिस पार्क की संकरी गलियों में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में शनिवार
देर रात भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल के एसी में शॉर्ट सर्किट से शुरू होकर तीसरी मंजिलतक जा पहुंची। छत पर रखे कई एसी के आउटर और एक गैस सिलेंडर में धमाका होने से आगने फिर विकराल रूप ले लिया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
संकरी गली होने के चलते दमकल गाड़ियों को पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और समय पर किए गए बचाव कार्य की वजह से एक बड़े हादसे कोटालने में सफलता मिली। गनीमत यह रही कि पुलिस ने जान जोखिम में डालकर समय रहतेअलग-अलग फ्लोर पर फंसे 5 से 6 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

1,000 लोगों की भीड़ और सुरक्षित रेस्क्यू
आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। बहरहाल पुलिस मामले कीजांच कर रही है। हादसे को देखने के लिए गली में करीब 1,000 लोगों की भारी भीड़ जमा होगई थी। इसी बीच, पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए सबसे पहले आस-पास के घरों में रह रहे लोगोंको सुरक्षित बाहर निकाला और भीड़ को नियंत्रित किया। इस बीच फायर कर्मियों की टीम मौकेपर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। पुलिस के कामकी लोगों ने जमकर सराहना की है।

धमाकों से दहली इमारत
मजलिस पार्क की गली नंबर-10 में छत पर लगे एसी के आउटडोर यूनिट्स ने जैसे ही आग पकड़ी, उनमें तेज ब्लास्ट होने शुरू हो गए। इसी बीच इमारत के अंदर रखा एक गैस सिलेंडर भीअत्यधिक गर्मी के कारण फट गया, जिसने आग में घी का काम किया और आग ने पूरी इमारतको अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी के पाइपों के जरिएखुद ही शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। इसी बीच एलपीजी सिलेंडर
अचानक धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि सुरक्षा के लिहाज सेपुलिसकर्मियों को कुछ देर के लिए पीछे हटना पड़ा। दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभाला और काफीमशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वैज्ञानिक का घर जला
अग्निकांड में सबसे ज्यादा नुकसान इमारत की तीसरी मंजिल को हुआ है। इस फ्लोर पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अरि सुदन तिवारी अपनेपरिवार के साथ रहते हैं। आग की चपेट में आने से उनका पूरा फ्लैट और उसमें रखा कीमतीसामान जलकर पूरी तरह जल गया। राहत की बात सिर्फ यह रही कि घटना के समय वैज्ञानिकका परिवार बिहार गया हुआ था और घर बंद था, जिससे हादसा नहीं हुआ। आग बुझाते समय
दमकल विभाग के दो कर्मचारी आंशिक रूप से घायल भी हुए हैं。

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें