भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

एयरपोर्ट के पास बनेगा इंडस्ट्रियल नोड,आईसीएमआर को 30 एकड़ जमीन मंजूर

ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीड़ा ) की 91वीं बोर्ड बैठक बुधवार को अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 15 Jul 2026, 07:50 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
एयरपोर्ट के पास बनेगा इंडस्ट्रियल नोड,आईसीएमआर को 30 एकड़ जमीन मंजूर

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीड़ा ) की 91वीं बोर्ड बैठक बुधवार को अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश, बुनियादी ढांचे और किसानों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बोर्ड के फैसलों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।


बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 30 जून तक प्राधिकरण की कुल प्राप्तियां 1,371.75 करोड़ रुपये रही हैं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 114.33 प्रतिशत अधिक हैं। औद्योगिक और मिश्रित भूमि योजनाओं से भी प्राधिकरण को उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ है।बोर्ड ने हाई-राइज भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। साथ ही एमएसएमइ,हैंडीक्राफ्ट, टॉय, अपैरल और मेडिकल डिवाइस पार्कों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।


बैठक का सबसे महत्वपूर्ण फैसला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दक्षिणी क्षेत्र (आगरा की ओर) को इंडस्ट्रियल नोड के रूप में विकसित करने का रहा। इसके अलावा चीन के यिवू इंटरनेशनल ट्रेड सिटी की तर्ज पर यीड़ा इंटरनेशनल ट्रेड सिटी विकसित करने की योजना पर भी सहमति बनी।किसानों के हित में बोर्ड ने निर्णय लिया कि अधिग्रहित भूमि के सापेक्ष मिलने वाले 7 प्रतिशत आबादी भूखंड का आरक्षण पत्र भूमि क्रय के तुरंत बाद जारी किया जाएगा, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।स्वास्थ्य एवं अनुसंधान क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को सेक्टर-9 में 30 एकड़ भूमि एडवांस्ड रिसर्च फैसिलिटी स्थापित करने के लिए आवंटित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।


इसके अलावा विभिन्न सेक्टरों में भूमि क्रय, मास्टर प्लान सड़कों का निर्माण, सार्वजनिक परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन बसों के संचालन तथा धनौरी वेटलैंड क्षेत्र में वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।बोर्ड ने स्पष्ट किया कि इन फैसलों का उद्देश्य यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को विश्वस्तरीय औद्योगिक, अनुसंधान, निवेश और आधुनिक शहरी विकास का प्रमुख केंद्र बनाना है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें