भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

नोएडा में सेक्टर-18 से इस्कॉन मंदिर तक निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

नोएडा, इस्कॉन नोएडा की ओर से शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Jul 2026, 07:54 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
नोएडा में सेक्टर-18 से इस्कॉन मंदिर तक निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

नोएडा,  इस्कॉन नोएडा की ओर से शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन नोएडा के इंजीनियर भक्तों द्वारा तैयार किया गया लगभग 50 फुट ऊंचा विशेष रथ आकर्षण का केंद्र रहा। उन्नत तकनीक से सुसज्जित इस रथ की ऊंचाई आवश्यकता के अनुसार कम या अधिक की जा सकती थी।विभिन्न प्रकार के फूलों से सजे रथ पर भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलदेव और बहनसुभद्रा विराजमान थे, जिनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।रथयात्रा का शुभारंभ भगवान की आरती एवं नारियल फोड़कर किया गया। यात्रा से पहले भगवानको 56 प्रकार के सात्विक भोग अर्पित किए गए। भगवान जगन्नाथ को संपूर्ण जगत का नाथमानते हुए देशी और विदेशी व्यंजनों सहित विविध प्रकार के भोग समर्पित किए गए।

 रथयात्रा शुरू होते ही पूरा वातावरण ;जय जगन्नाथऔर हरे कृष्ण महामंत्र के जयघोष से गूंज उठा।कीर्तन मंडलियों, रंग-बिरंगे बैनरों और श्रद्धालुओं की  सहभागिता से यात्रा लगभग आधा किलोमीटर लंबे जुलूस में परिवर्तित हो गई।आयोजकों के अनुसार भगवान जगन्नाथ को अत्यंत कृपालु स्वरूप माना जाता है, क्योंकि वेअपने भक्तों को दर्शन देने के लिए स्वयं रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करते हैं।श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और नृत्य करते हुए यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।संस्कृति, आस्था और धर्म का प्रतीक यह रथयात्रा शाम 4 बजे सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे सेप्रारंभ हुई। यात्रा सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन, अट्टा मार्केट, सब मॉल चौक, डीएम चौक, सेक्टर-20,21, 25, 26 चौक और अडोब चौक से होकर इस्कॉन नोएडा मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन
हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भगवान जगन्नाथ की रंगोली बनाकर श्रद्धालुओं ने यात्रा कास्वागत किया तथा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

रथयात्रा में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह प्रमुख अतिथिके रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद के निजी शिष्यपरम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज तथा उनके अमेरिकी शिष्य परम पूज्य श्री कृष्ण चैतन्यस्वामी महाराज ने विशेष रूप से मधुर हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत किया।

इस्कॉन के स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस वर्ष की रथयात्रा मेंअमेरिका, कनाडा, रूस, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों से भक्त शामिल हुए। इसआयोजन में देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण मेंसराबोर रहा।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें