भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 11 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
Noida प्राधिकरण : JE सौरभ के कार्यों पर उठे सवाल, IGRS पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा; माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा नरौरा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, 397 गोवंशों के रख-रखाव का लिया जायजा श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रद्धा से झूमे श्रद्धालु ,अवधपुरी में गूंजी किलकारी नोएडा में 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक स्याना में मिशन शक्ति टीम की पहल रंग लाई, टूटते दो घर फिर बसे बंगला चक के जंगल में सागौन की जड़ खोदने का मामला, ग्रामीणों ने पकड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फरियादियों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

नोएडा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 2.48 करोड़ रुपये मूल्य की औषधियां जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

औषधि निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर जयसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराज्यीय प्रकोष्ठ, अपराध शाखा, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली से प्राप्त सूचना तथा कार्यालय आदेश डीडीसी (आई), उत्तर जोन, गाजियाबाद के अनुपालन में संयुक्त छापेमारी कार्रवाई की गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Jul 2026, 10:11 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
नोएडा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 2.48 करोड़ रुपये मूल्य की औषधियां जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर

औषधि निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर जयसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराज्यीय प्रकोष्ठ, अपराध शाखा, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली से प्राप्त सूचना तथा कार्यालय आदेश डीडीसी (आई), उत्तर जोन, गाजियाबाद के अनुपालन में संयुक्त छापेमारी कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम में सीडीएससीओ उत्तर जोन, गाजियाबाद के अरुण कुमार मट्टापल्ली एवं विनोद कुमार, अपराध शाखा, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली के उप निरीक्षक गुलाब सिंह, एचसी करमबीर तथा औषधि निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर शामिल रहे।

कार्रवाई के दौरान फ्लैट संख्या जे-402, अमरापल्ली प्रिंसली एस्टेट, सेक्टर-76, नोएडा में छापेमारी की गई। जांच के समय फ्लैट पर निवासी आनंद कुमार, बसंत लाल वर्णवाल तथा प्रीति उपस्थित मिले। जांच में पाया गया कि उक्त परिसर का उपयोग बड़ी मात्रा में तैयार औषधियों के अवैध भंडारण के लिए किया जा रहा था। मौके से गोलियां, कैप्सूल, इंजेक्शन, टीके, मानव एल्ब्यूमिन, इम्युनोग्लोबुलिन, रेबीज वैक्सीन, सर्पदंश एंटीसीरम आई.पी. सहित अन्य महत्वपूर्ण एवं उच्च मूल्य के जैविक औषधि उत्पाद बरामद किए गए।जांच के दौरान कई औषधियों पर "सरकारी आपूर्ति बिक्री के लिए नहीं" अंकित पाया गया, जिससे उनके अनधिकृत कब्जे एवं संभावित दुरुपयोग की आशंका व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त जिन औषधियों का भंडारण 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर किया जाना आवश्यक था, उन्हें सामान्य कमरे के तापमान पर रखा गया पाया गया।

 छापेमारी के दौरान जब्त औषधियों का कुल मूल्य, लेबल पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के अनुसार, लगभग 2,48,66,658.31 रुपये आंका गया। परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए औषधि निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर द्वारा आठ औषधि उत्पादों के नमूने एकत्र किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आयातित औषधि उत्पादों के नमूने सीडीएससीओ उत्तर जोन, गाजियाबाद द्वारा पृथक रूप से लिए जाएंगे।

 कार्रवाई के दौरान आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया तथा जब्त औषधियों एवं अन्य संबंधित सामग्री को विधिक प्रक्रिया के तहत कब्जे में ले लिया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें