आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
होम / Delhi NCR / नोएडा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 79 लाख 94…
Delhi NCR
नोएडा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 79 लाख 94 हजार रुपये मूल्य की औषधियां जब्त
औषधि निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर जयसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 एवं 24 जुलाई 2026 की रात्रि में एएनटीएफ दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से थाना सेक्टर-113, चौकी सेक्टर-122, गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के अंतर्गत मकान संख्या A-130A, अंबेडकर सिटी, सेक्टर-123, कच्चा 30 फुटा रोड, नोएडा स्थित एक अवैध गोदाम पर छापेमारी की गई
आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क |
Updated:
24 Jul 2026, 06:43 PM
|
Views:
0
|
1 मिनट पढ़ें
औषधि निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर जयसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 एवं 24 जुलाई 2026 की रात्रि में एएनटीएफ दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से थाना सेक्टर-113, चौकी सेक्टर-122, गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के अंतर्गत मकान संख्या A-130A, अंबेडकर सिटी, सेक्टर-123, कच्चा 30 फुटा रोड, नोएडा स्थित एक अवैध गोदाम पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान ट्रामाडोल (Tramadol) एवं अल्प्राजोलम (Alprazolam) युक्त मादक (नारकोटिक) दवाओं की भारी मात्रा बरामद हुई, जिनकी अनुमानित कीमत ₹79,94,013 (उन्यासी लाख चौरानवे हजार तेरह रुपये) आंकी गई।
इस दौरान शिव नारायण झा, पुत्र त्रिपत नारायण, निवासी फ्लैट संख्या G-8/1701, निराला ग्रीनशायर, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन, सेक्टर-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट तथा अमन शर्मा, पुत्र सुधीर शर्मा, निवासी विला संख्या-19, विहान विला फेज-1, सेक्टर-10, राजेश पायलट चौक के निकट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट को गिरफ्तार किया गया। बरामद दवाओं के नमूने परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु सुरक्षित कर संबंधित प्रयोगशाला भेजे गए।
संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है।
प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दाHindi NewsBreaking NewsDelhi NCR
Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क
आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से
प्रकाशित करता है।