भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 12 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में रनवे एवं एप्रन पर जलभराव नहीं, पार्किंग क्षेत्र में जलभराव की समस्या शीघ्र दूर की गई: राकेश कुमार सिंह स्याना में देशभक्ति का सैलाब, निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा सीबीजी इंडस्ट्री में किसानों को समृद्ध बनाने और गांवों में रोजगार देने की अपार ताकत स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में रनवे एवं एप्रन पर जलभराव नहीं, पार्किंग क्षेत्र में जलभराव की समस्या शीघ्र दूर की गई: सीईओ यीडा रिसिया में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, शान से लहराया तिरंगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा, बांटे फल और पानी ग्रेटर नोएडा में इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो (IBET एक्सपो 2026) का भव्य शुभारंभ आहार के अंबकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब कांवड़ियों के साथ बाइक पर निकले एसडीएम-सीओ
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में रनवे एवं एप्रन पर जलभराव नहीं, पार्किंग क्षेत्र में जलभराव की समस्या शीघ्र दूर की गई: सीईओ यीडा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर क्षेत्र में हुई वर्षा के कारण उत्पन्न समस्या के संबंध में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 12 Aug 2026, 08:28 PM | Views: 0
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में रनवे एवं एप्रन पर जलभराव नहीं, पार्किंग क्षेत्र में जलभराव की समस्या शीघ्र दूर की गई: सीईओ यीडा

गौतमबुद्धनगर,

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर क्षेत्र में हुई वर्षा के कारण उत्पन्न समस्या के संबंध में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट के रनवे अथवा एप्रन क्षेत्र में किसी प्रकार का जलभराव नहीं हुआ। एयरपोर्ट के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था सुचारु रही।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में कुछ समय के लिए हल्का जलभराव हुआ था, जिसे संबंधित टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए शीघ्र साफ कर दिया गया। भारी यातायात के दौरान भी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईंश्री सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट की आधारभूत संरचना, रनवे एवं एप्रन क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं और वर्षा के दौरान जल निकासी तथा यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यीडा प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा यात्रियों एवं आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें