भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 17 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर निकुंज हॉल में मिशन शक्ति-6.0 पर अंतरविभागीय गोष्ठी, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने की अध्यक्षता रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित बुलंदशहर - डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में शबरी के झूठे बेर खाकर प्रभु श्रीराम ने दिया समरसता का संदेश एनएचआरएसीएफ द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके डिटेन, गाड़ी में ले गई दिल्ली पुलिस 22 अक्टूबर से एनसीआर में गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी भरत मिलाप का भावुक मंचन, विधायक कुलवंत सिंह ने कहा—रामलीला मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की सीख है
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

2.5 किलो अफीम के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत 30 लाख रुपये

बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Aug 2026, 02:35 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
2.5 किलो अफीम के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत 30 लाख रुपये

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला को 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 16 अगस्त 2026 को रुपईडीहा कस्बे में एसएसबी चेक पोस्ट के पास संदिग्धों की चेकिंग की।इसी दौरान एक संदिग्ध महिला की पूछताछ और तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान मनपुरा बुद्धा पुत्री चिज बदामगर, उम्र करीब 65 वर्ष, निवासी थबांग वार्ड नंबर-5, रालपा, नेपाल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 225/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।गिरफ्तारी में पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी विकास प्रजापति, मनोज वर्मा और अभिषेक राय शामिल रहे।

एसएसबी टीम: उपनिरीक्षक/सहायक कमांडेंट देवेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक/सिपाही तपन बरुआ, महिला कांस्टेबल प्रियंका तथा महिला कांस्टेबल जी. प्रवीना बाबु भाई, एफ-कॉय 42वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा बहराइच शामिल रहीं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें