भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

मेरठ-बदायूं हाईवे पर मां-बेटी से छेड़छाड़ कार सवार युवकों ने हाथ खींचने का किया प्रयास प्रधान भी नामजद

आज का मुददा बुलन्दशहर (त्रिलोक चन्द) :​शिकारपुर मेरठ-बदायूं हाईवे पर भगतजी होटल के पास कार सवार मनचलों ने बाइक से अपनी मां के साथ जा रही युवती से अश्लील फब्तियां कसीं और हाथ पकड़ कर कार में खींचने की कोशिश की घटना

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Aug 2026, 07:22 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
मेरठ-बदायूं हाईवे पर मां-बेटी से छेड़छाड़ कार सवार युवकों ने हाथ खींचने का किया प्रयास प्रधान भी नामजद

आज का मुददा बुलन्दशहर (त्रिलोक चन्द) :​शिकारपुर मेरठ-बदायूं हाईवे पर भगतजी होटल के पास कार सवार मनचलों ने बाइक से अपनी मां के साथ जा रही युवती से अश्लील फब्तियां कसीं और हाथ पकड़ कर कार में खींचने की कोशिश की घटना के बाद मौके पर पहुंची भीड़ को देख आरोपी जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ​प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के एक मौहल्ले की निवासी महिला अपने भतीजे निसू की बाइक पर बेटी को दवा दिलाकर घर लौट रही थी 

जैसे ही वे हाईवे स्थित भगतजी होटल के पास पहुंचे तभी पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक को जबरन रुकवा लिया कार में नगर के मौहल्ला मुफ्तीबाड़ा निवासी युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ सवार था पीड़िता की मां का आरोप है कि कार सवार युवकों ने अभद्रता करते हुए बेटी के साथ अश्लील बातें कीं और उसका हाथ पकड़ कर गाड़ी के अन्दर खींचने का प्रयास किया ​ग्राम प्रधान का नाम भी आया सामने पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी आए दिन गाड़ी में घूमकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते है इससे पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है 

लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई वहीं सूत्रों के अनुसार घटना के समय गाड़ी में अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान भी मौजूद थे ​सीओ प्रमोद कुमार सिंह, मेरे संज्ञान में अभी ऐसा कोई मामला नहीं आया है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा मामले की लिखित तहरीर प्राप्त हो गई है तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी ​

चौकी इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, तहरीर के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा ।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें