भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 12 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या का है आरोप स्याना में 33 करोड़ से बनेंगी दो नई पानी की टंकियां, हवन-पूजन के साथ शुभारंभ स्याना :गाड़ी की छत पर रील बनाना पड़ा भारी पीएचसी नरसिंडीहा में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 25 मरीजों का हुआ उपचार Noida प्राधिकरण : JE सौरभ के कार्यों पर उठे सवाल, IGRS पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा; माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा नरौरा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, 397 गोवंशों के रख-रखाव का लिया जायजा श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रद्धा से झूमे श्रद्धालु ,अवधपुरी में गूंजी किलकारी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

ग्रेटर नोएडा के सभी जलाशयों की होगी सफाई

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी की स्वच्छता के मद्देनजर भूमिगत जलाशयों की सफाई कराने का निर्णय लिया है। जलाषयों की सफाई की शुरुआत 15 सितंबर से ओमीक्राॅन वन से होगी।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 01 Sep 2026, 09:51 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
ग्रेटर नोएडा के सभी जलाशयों की होगी सफाई

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी की स्वच्छता के मद्देनजर भूमिगत जलाशयों की सफाई कराने का निर्णय लिया है। जलाषयों की सफाई की शुरुआत 15 सितंबर से ओमीक्राॅन वन से होगी। प्राधिकरण ने सभी जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिया है। प्राधिकरण स्वच्छ जलापूर्ति के लिए तय समयावधि में जलाशयों की सफाई कराता रहता है।


स्वच्छ पानी की आपूर्ति को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने जल विभाग को सभी भूमिगत जलाषयों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। जल विभाग ने जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। तय शेड्यूल के हिसाब से जलाषयों की सफाई कराई जाएगी। इस दौरान संबंधित एरिया में पानी का प्रेषर कम रहेगा। अगर कहीं पानी नहीं पहुंचता है तो टैंकर भी मंगवा सकते हैं। इसके लिए जल विभाग की तरफ से संपर्क नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

 साथ ही प्राधिकरण ने सभी बिल्डरों/अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन को पत्र लिखकर सोसाइटी परिसर में बने जलाषयों की सफाई कराने के भी निर्देष दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने ग्रेटर नोएडावासियों से अपील की है कि जलाशयों की सफाई केे दौरान पानी का प्रेशर कम रह सकता है। पानी को ड्रम आदि में पहले से ही स्टोर कर लें। पानी की खपत कम करें। जलाषयों की सफाई के दौरान प्राधिकरण का सहयोग करें।
----------------------
भूमिगत जलाशयों की सफाई के लिए शेड्यूल

तिथि------प्रभावित एरिया
15 से 17 सितंबर-ओमीक्राॅन वन
21 से 23 सितंबर-ओमीक्राॅन वन ए, ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
24 से 26 सितंबर-ओमीक्राॅन वन ए, जीएच-03 सोसाइटी
28 से 30 सितंबर-म्यू टू
01 से 3 अक्तूबर-लोटस वैली सोसाइटी
05 से 7 अक्तूबर-सेक्टर ज्यू वन, ईब्ल्यूएस सोसायटी
8 से 10 अक्तूबर-सेक्टर-36 और 37
12 से 14 अक्तूबर-बीएचएस-16 सोसाइटी
15 से 17 अक्तूबर-अल्फा वन व टू
19 से 21 अक्तूबर-ग्रेटर नोएडा स्पोट्र्स काॅम्पलेक्स
22 से 24 अक्तूबर-गामा वन, गामा टू, बीटा वन, बीटा टू
26 से 28 अक्तूबर-डेल्टा वन, टू व थ्री
29 से 31 अक्तूबर-सेक्टर म्यू वन ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
02 से 04 नवंबर-चाई-4 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
05 से 7 नवंबर-एससी/एसटी हाॅस्टल
12 से 14 नवंबर-सेक्टर 10 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
16 से 18 नवंबर-बालक इंटर काॅलेज
19 से 21 नवंबर-सेक्टर-3 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
25 से 27 नवंबर-संकल्प सोसाइटी

 

पानी की दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें काॅल

पानी की दिक्कत होने पर ग्रेटर नोएडा के निवासी इन नंबरों, 7011880693, 8923799737, 9811839456, 8285944793, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380 और 9871090100 पर काॅल कर सकते हैं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें