भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 06 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दिल्ली के जाफराबाद में अवैध शराब के गोदाम पर छापा, 1,576 क्वार्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक मंडी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी स्याना तहसील में महा रक्तदान शिविर, एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने रक्तदान कर किया शुभारंभ, बोले - रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं बुलंदशहर में शिक्षक सम्मान समारोह: 78 शिक्षक सम्मानित, स्याना की जूली मलिक को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान लॉरेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह एन. आर. ग्लोबल स्कूल में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकार एकजुट पूर्व बसपा प्रत्याशी रहे हाजी इमरान की बसपा में पुनः वापसी, समर्थकों में जश्न बसंती देवी ग्लोबल स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री ने भीषण बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी निरीक्षण किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 06 Sep 2026, 08:43 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

चित्रकूट,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री ने भीषण बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनीनिरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी की बाढ़ से प्रभावित हुए सैकड़ों परिवारों से मुलाकात करउनका दुख-दर्द जाना और उन्हें राशन किट व राहत सामग्री वितरित की। आपदा की इस घड़ी में त्वरित
सहायता पहुंचाते हुए मुख्यमंत्री ने उन तीन बाढ़ पीड़ितों में से प्रत्येक को 1 लाख 20 हजार रुपये केचेक सौंपे, जिनके आशियाने बाढ़ की भेंट चढ़ गए थे वहीं कुछ लाभार्थियों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्रभी दिये। प्रशासन अभी सर्वे करा रहा है, शीघ्र ही अन्य प्रभावितों को भी ऐसी ही मदद दी जाएगी।

हर वर्ग को मदद का दिया भरोसा

राहत सामग्री वितरण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंनेकहा कि किसी भी पीड़ित को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार द्वारा हर वर्ग के सभीप्रभावित लोगों को बिना किसी भेदभाव के हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्तनिर्देश दिए कि राहत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम योगी ने दिया चेक व भूमि आवंटन प्रमाणपत्र
बाढ़ प्रभावित लोगों का दर्द व राहत कार्य की ताजा स्थिति जानने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के रामायण मेला में आयोजित राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में मंच से जहां पूर्ण रूप से मकान छतिग्रस्त हो जाने पर मुकेश, लल्लू और चुन्नीलाल में प्रत्येक को 1 लाख 20 हजार रुपए केचेक प्रदान किए तो वही राम सूरज और सूरज कली को भूमि आवंटन प्रमाणपत्र प्रदान किया।
मुख्यमंत्री के हाथों तुरंत मदद पाकर बाढ़ पीड़ित खुश नजर आए। राहत सामग्री और पक्के मकान काआश्वासन पाकर लोगों ने मुख्यमंत्री का दिल से आभार जताया। सीतापुर मलकाना इलाके की रहने वालीरानी व मंजू ने बताया कि बाढ़ में हमारा पूरा घर डूब गया था और गृहस्थी का सारा सामान बर्बाद होगया था। आज मुख्यमंत्री जी ने खुद आकर हमें राशन किट दी है जिससे हमें बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री जी ने हमें नया घर बनवाने का भरोसा भी दिया है।

कटरा गूजर गांव की रहने वाली आशा ने बताया कि बाढ़ में हमारा मकान डूब गया था,लेकिन प्रशासन और योगी सरकार की सजगता के कारण बाढ़ के पहले दिन से ही हमें लगातार खाने-पीने का सामानमिल रहा था। आपदा के बीच भी हमें भूखा नहीं सोने दिया गया। वहीं एक अन्य बाढ़ पीड़ित ज्ञान सिंहने कहा कि मेरा कच्चा मकान बाढ़ में ढह गया था। आज राशन किट भी मिली और घर बनवाने का भीआश्वासन मिला है। मैंने अपने जीवन में ऐसा मुख्यमंत्री कभी नहीं देखा जो इतनी जल्दी खुद पीड़ितों केबीच आकर उनका दुख-दर्द बांटें।

 जो योगी जी ने किया, वह आज तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया।चित्रकूट की जनता और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के इस त्वरित दौरे और संवेदनशीलता की जमकरसराहना की है। बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन के साथ समीक्षा बैठककर स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें