भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

गुलावठी में गेस्ट हाउस के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

बुलंदशहर ! गुलावठी ! नगर क्षेत्र में संचालित कथित अवैध गेस्ट हाउस एवं उनमें चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों के संबंध में पूर्व में भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) द्वारा शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन किया गया था।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Sep 2026, 07:16 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
गुलावठी में गेस्ट हाउस के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

आज का मुद्दा! सैय्यद मज़हर
बुलंदशहर ! गुलावठी ! नगर क्षेत्र में संचालित कथित अवैध गेस्ट हाउस एवं उनमें चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों के संबंध में पूर्व में भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) द्वारा शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन किया गया था। जिसको लेकर  सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा संबंधित गेस्ट हाउस को सील किए जाने का आश्वासन दिया गया था तथा CO सिकंदराबाद के आश्वासन पर पूर्व में धरना स्थगित किया गया था।

लेकिन इसके बावजूद अभी तक संबंधित गेस्ट हाउस के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) द्वारा लगाया गया है! इसको लेकर  क्षेत्रवासियों एवं भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) में भारी रोष है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) ने प्रशासन को 24 घंटे का अंतिम समय दिया है। यदि 24 घंटे के अंदर संबंधित गेस्ट हाउस के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो दिनांक 08 सितम्बर 2026 से शहीद स्मारक, गुलावठी पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

यह आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। जिसका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था, सामाजिक मर्यादा और हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य की रक्षा करना है। क्षेत्रवासीअपनी संस्कृति और अपनी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने देंगे। कथित अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध ये सफाई अभियान फिर शुरू होगा और जब तक प्रशासन द्वारा नियमानुसार ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, संघर्ष जारी रहेगा। संगठन ने प्रशासन से अपील है कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में दिए गए आश्वासनों को पूरा करे और संबंधित गेस्ट हाउस की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।

 उक्त जानकारी
चौधरी पवन तेवतिया
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) ने दी है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें