ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
आज का मुद्दा
रुपईडीहा। जनपद बहराइच में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को 116 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹35 लाख बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
.jpeg)
दशहरा बाग में चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, दिनांक 06 सितंबर 2026 की रात्रि थाना रुपईडीहा पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दशहरा बाग, नई बस्ती, थाना रुपईडीहा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक महिला को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 116 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोबाइल फोन तथा भारतीय एवं नेपाली मुद्रा बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान शकीला बीबी पत्नी मो0 इस्लाम उर्फ लालबादशाह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी दशहरा बाग नई बस्ती, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के रूप में हुई।

यह हुई बरामदगी
- 116 ग्राम नाजायज स्मैक
- 01 मोबाइल फोन Vivo V60
- ₹21,029 भारतीय मुद्रा
- 23,800 नेपाली रुपये
बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय, बहराइच रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता
शकीला बीबी पत्नी मो0 इस्लाम उर्फ लालबादशाह
उम्र करीब 40 वर्ष
निवासी दशहरा बाग, नई बस्ती, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच।
पुलिस टीम
थाना रुपईडीहा पुलिस टीम:
प्र0नि0 हरेन्द्र कुमार मिश्र, उ0नि0 अब्दुल कादिर, मु0आ0 नगेन्द्र सिंह, आ0 अभिषेक राय, आ0 अभिषेक सिंह, आ0 सुवेन्द्र यादव, आ0 रविन्द्र यादव, आ0 राम अवध यादव, आ0 सूरज यादव, आ0 कन्हैया सिंह, आ0 सुभेन्द्र चौहान, म0आ0 बैजन्ती राजपूत, म0आ0 शालिनी यादव, म0आ0 कनक सरोज एवं म0आ0 मान्यता त्रिवेदी।
एसएसबी टीम:
उ0नि0/स0 यशपाल सिंह, का0/स0 विनेश कुमार, का0 सहायक दीन दयाल चौहान, म0का0/स0 ममता भैरवा, म0का0स0 अनीतू, डाग हैण्डलर मो0 फारूख मय डाग रैंक एवं F-COY 42 BN SSB नानपारा।