भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 01 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन वोट बचाओ देश बचाओ महारैली को लेकर DCC बुलंदशहर की समीक्षा बैठक आयोजित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर उद्यमियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से स्टेट एनसी एक्शन प्लान एवं IEC एक्शन प्लान के तहत सेक्टर-6 स्थित नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) में औद्योगिक इकाइयों के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 21 Sep 2026, 06:31 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
प्रदूषण नियंत्रण को लेकर उद्यमियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से स्टेट एनसी एक्शन प्लान एवं IEC एक्शन प्लान के तहत सेक्टर-6 स्थित नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) में औद्योगिक इकाइयों के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन को लेकर अधिकारियों ने उद्यमियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी और सहायक अभियंता किशन सिंह ने विशेष रूप से डीजी सेट के संचालन, उत्सर्जन मानकों, प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों, नियमित रखरखाव, ईंधन की गुणवत्ता और उत्सर्जन की निगरानी से संबंधित नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने औद्योगिक इकाइयों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कार्यशाला के दौरान उद्यमियों ने डीजी सेट, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरणीय अनुपालन से जुड़े विभिन्न सवाल अधिकारियों केसामने रखे। रितेश तिवारी एवं उनकी टीम ने सवालों का समाधान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ संवाद किया।कार्यक्रम के समन्वय में NEA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पोल्लुशन कण्ट्रोल डिपार्टमेंट कमिटी के चेयरमैन धर्मबीर शर्मा की प्रमुख भूमिका रही। 

इस अवसर पर NEA महासचिव वी.के. सेठ, कोषाध्यक्ष शरद चंद्र जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, उपाध्यक्ष हरिश जोनेजा व सुधीर श्रीवास्तव, सचिव वीरेंद्र नेरूला व राहुल नय्यर समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें