भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 13 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सपा कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रावण की तपस्या, वेदवती के श्राप और श्रवण कुमार के बलिदान के प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावविभोर स्याना में खाद्य विभाग का छापा, चार दुकानों से लिए मिठाई के नमूने दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, बुलंदशहर से पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा: नोएडा में लगेंगे 48 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन मिशन शक्ति फेज-6.0 : स्याना पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य रामलीला शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ प्रभु श्रीराम का स्वागत जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या का है आरोप स्याना में 33 करोड़ से बनेंगी दो नई पानी की टंकियां, हवन-पूजन के साथ शुभारंभ स्याना :गाड़ी की छत पर रील बनाना पड़ा भारी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में 50 करोड़ की महाठगी, गफ्फार ज्वेलर 200 महिलाओं का सोना लेकर फरार

लक्ष्मी नगर के जे एक्सटेंशन इलाके में पुराने सोने के बदले नयाजेवर देने और उस पर मेकिंग चार्ज नहीं लेने का झांसा देकर गफ्फार ज्वेलर पर करीब 200 महिलाओंसमेत अन्य लोगों से 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप लगा है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Sep 2026, 07:48 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में 50 करोड़ की महाठगी, गफ्फार ज्वेलर 200 महिलाओं का सोना लेकर फरार

नई दिल्ली,  लक्ष्मी नगर के जे एक्सटेंशन इलाके में पुराने सोने के बदले नया जेवर देने और उस पर मेकिंग चार्ज नहीं लेने का झांसा देकर गफ्फार ज्वेलर पर करीब 200 महिलाओंसमेत अन्य लोगों से 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप लगा है।
आरोप है कि रकम और सोना लेने के बाद ज्वेलर ने अचानक दुकान बंद कर दी और मकान समेत अन्य संपत्तियां बेचकर फरार हो गया। रविवार शाम पीड़ित महिलाएं दुकान के बाहर जुटीं और हंगामा किया।अब तक करीब 20 महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की है।

पुराने सोने पर नए जेवर का झांसा
पीड़ित सौरभ गुप्ता के अनुसार, वह लंबे समय से गफ्फार ज्वेलर से जुड़े थे। ज्वेलर ने पहले दुकान पर किट्टी योजना शुरू की थी, जिसमें लोग हर माह निश्चित रकम जमा करते थे।अवधि पूरी होने पर जमा रकम से अधिक मूल्य के सोने के जेवर देने का भरोसा दिया जाता था। बाद मेंपुराने सोने के बदले नया जेवर देने की योजना शुरू की गई और मेकिंग चार्ज नहीं लेने की बात कहीगई।

भरोसा बढ़ा तो सौंप दिए पुराने जेवर
पीड़ित महिलाओं के अनुसार, योजना के तहत कई लोगों ने अपने पुराने जेवर गफ्फार ज्वेलर को सौंप दिए। कुछ लोगों को शुरुआत में ब्याज भी दिया गया, जिससे उनका भरोसा और बढ़ गया।करीब एक सप्ताह पहले जब लोग दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। आसपास के लोगों से पताचला कि ज्वेलर दुकान और मकान बेचकर वहां से चला गया है।किसी ने दिए 12 तोले, किसी ने अधिकएक महिला ने आरोप लगाया कि गफ्फार ज्वेलर उसका करीब 12 तोले सोना लेकर फरार हो गया। अन्य महिलाओं ने भी 12 से 15 तोले तक पुराने जेवर दिए जाने का दावा किया है।

पीड़ितों का कहना है कि करीब 200 लोगों से 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई है। हालांकि,महिलाओं का दावा है कि रकम और लिए गए सोने का वास्तविक आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है।

20 शिकायतें मिलीं, ईओडब्ल्यू करेगी जांच
डीसीपी पूर्वी जिला राजीव कुमार के अनुसार, लोगों की शिकायतें लेकर मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को भेजी गई है। अभी करीब 20 शिकायतें मिली हैं। सभी शिकायतें मिलने के बाद कुल रकम औरसोने की मात्रा का आकलन किया जा सकेगा।
जीवन भर की कमाई जोड़कर सोना दिया था। भरोसा था कि उसके बदले नया जेवर मिलेगा, लेकिनवह हमारा सोना लेकर ही फरार हो गया। - सौरभ गुप्तापुराने जेवर देकर नए जेवर बिना मेकिंग चार्ज के देने की बात कही थी। परिवार की निशानी के तौर पर रखे जेवर भी उसे दे दिए। अब वह जेवर लेकर फरार है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें