भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 11 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या का है आरोप स्याना में 33 करोड़ से बनेंगी दो नई पानी की टंकियां, हवन-पूजन के साथ शुभारंभ स्याना :गाड़ी की छत पर रील बनाना पड़ा भारी पीएचसी नरसिंडीहा में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 25 मरीजों का हुआ उपचार Noida प्राधिकरण : JE सौरभ के कार्यों पर उठे सवाल, IGRS पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा; माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा नरौरा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, 397 गोवंशों के रख-रखाव का लिया जायजा श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रद्धा से झूमे श्रद्धालु ,अवधपुरी में गूंजी किलकारी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या का है आरोप

नोएडा, जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर इलाके में हुई इमरान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 11 Oct 2026, 08:57 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या का है आरोप

नोएडा,जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर इलाके में हुई इमरान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजामदेने वाले दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जहांगीरपुर के मोहल्ला व्यापारियान के रहने वाले जान मोहम्मद उर्फ जानू और चांचली गांव के रहने वाले इदरीश के रूप में की गई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना को लेकर 8 अक्टूबर 2026 को मृतक इमरान के भाई ने थाने में लिखित तहरीर दी थी। दी गई तहरीर में यह आरोप लगाया गया था कि जान मोहम्मद,इदरीश और उनके अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके भाई इमरान को गोली मारकरमौत के घाट उतार दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए थानाजेवर में छह धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर को स्थानीय सूचना तंत्र और बीट पुलिसिंग की खास मदद सेदोनों वांछित आरोपियों को धर दबोचा गया। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी चांचली नहरपुलिया के पास से की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में जान मोहम्मदउर्फ जानू पुत्र यूनुस शामिल है जो मोहल्ला व्यापारियान, कस्बा जहांगीरपुर का रहने वाला है।वहीं दूसरा आरोपी इदरीश पुत्र सब्बीर है, जो ग्राम चांचली का रहने वाला है।

जेवर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों से शुरुआती पूछताछ की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में उनकेताऊ की हत्या हुई थी। इस हत्या के मामले में इमरान भी शामिल था। इसी पुरानी रंजिश कोइमरान की हत्या की मुख्य वजह बताया जा रहा है। थाना जेवर पुलिस का कहना है कि इसमामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है और बाकी बचे अन्य वांछित आरोपियों कीतलाश भी की जा रही है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें