भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 07 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर खनन अधिकारी का बड़ा एक्शन तीन डंपर सीज। दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी शिकारपुर में सीओ ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा धनतेरस पर अंसारी रोड बाजार में मेले का शुभारंभ, डीएम-एसएसपी ने किया फीता काटकर उद्घाटन मुख्यमंत्री ने ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को किया संबोधित शहर में पहली बार होगा ‘श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम’, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तट श्री नंगली साहिब की 52वीं पावन पदयात्रा का शुभारंभ, दिल्ली से 7 नवंबर को सद्गुरुधाम पहुंचेगी यात्रा राजघाट पर महा गंगा आरती दीपोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं को दिलाई गई गंगा शपथ.. एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न, 7 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, ASP नगर ने रात में किया चेकिंग अभियान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज

पंचकूला में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस द्वारा सक्रियता से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Oct 2026, 09:27 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज

पंचकूला:(आज का मुद्दा) 

पंचकूला में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस द्वारा सक्रियता से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार  क्राइम ब्रांच-03 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित (26 वर्ष), निवासी गांव नारायणपुर, थाना रायपुररानी, जिला पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद हथियार को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ थाना पिंजौर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार, 16 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच-03 पंचकूला की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर पिंजौर-पंचकूला हाईवे पर एचएमटी पावर कॉलोनी के नजदीक खड़ा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में पिंजौर थाना में 16 अक्टूबर को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले की आगामी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ यमुनानगर में हत्या के प्रयास के दो मामले, मोहाली में आर्म्स एक्ट का एक मामला तथा पंचकूला के थाना रायपुररानी में लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आज अदालत में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त, उसके स्रोत और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें