भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया

प्रबन्ध निदेशक ने अनुरुक्षण माह के तहत उपेडा, स्याना 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र तका औचक निरीक्षण किया एवं विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Oct 2026, 10:49 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया

प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपेडा, हापुड एवं स्याना जनपद  बुलंदशहर मे 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्रो का निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विद्युत उपकरणों के अनुरक्षण, साफ-सफाई एवं उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रबन्ध निदेशक ने सर्वप्रथम 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र उपेडा का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बिजलीघरों एवं विद्युत यार्ड में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा उपकरणों के अनुरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बिजलीघर से संबंधित शिकायतों की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उपकेंद्र उपेड़ा का  निरीक्षण में महोदय द्वारा उपकेंद्र के कंट्रोल पैनल, स्विच यार्ड में पावर ट्रांसफार्मर और कंट्रोल रूम के एक्सटेंशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र के कंट्रोल पैनल सही और सुचारू अवस्था में चलते हुए पाए गए। सभी पावर ट्रांसफार्मर भी सही अवस्था में पाए गए। प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा त्योहार के समय में सुचारू विद्युत आपूर्ति सही रखने हेतु निर्देश दिए गए, साथ ही साथ राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

विद्युत उपकेंद्र उपेड़ा का निरीक्षण करने के उपरान्त प्रबंध निदेशक महोदय  द्वारा 
विद्युत वितरण खण्ड-स्याना के अन्तर्गत आने वाले 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र-बी०बी० नगर का औचक निरीक्षण किया गया।
​निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक महोदय ने उपकेन्द्र के स्विचयार्ड की स्वच्छता, रख-रखाव, कन्ट्रोल रूम में स्थापित 33 के०वी० फीडर कन्ट्रोल पैनल, परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) कन्ट्रोल पैनल एवं परिवर्तक प्रोटेक्शन प्रणाली की सुचारु कार्यशीलता पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की। उपकेन्द्र के बेहतरीन रख-रखाव और मुस्तैद व्यवस्था को देखते हुए प्रबन्ध निदेशक महोदय ने निर्देश दिये कि डिस्कॉम के अन्य सभी विद्युत उपकेन्द्रों को भी इसी बी०बी० नगर बिजलीघर की तर्ज पर 'आदर्श बिजलीघर' के रूप में विकसित एवं व्यवस्थित किया  जाय।

विद्युत उपकेन्द्र स्याना एवं बी०बी० नगर के उत्कृष्ट रख-रखाव में सराहनीय योगदान देने वाले टीजी-2  से लेकर अधिशासी अभियन्ता   स्तर तक के सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्तिपत्र पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

​निरीक्षण के दौरान उपकेन्द्र पर रखे हुए एल०टी० (L.T.) फ्यूज यूनिट बाॅक्सों को परिवर्तकों (ट्रांसफार्मरों) पर यथाशीघ्र स्थापित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े एवं स्पष्ट निर्देश दिए गए।​प्रबन्ध निदेशक महोदय ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति देना और उपकेन्द्रों की सुरक्षा एवं बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें