भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 17 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा! एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, नूडल्स खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार

बांदा: - उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी है और इसी क्रम में बांदा में फतेहपुर- बबेरू- अतर्रा- नरैनी- करतल मार्ग के कायाकल्प का काम किया जा रहा है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Oct 2026, 09:22 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार

बांदा: - उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी है और इसी क्रम में बांदा में फतेहपुर- बबेरू- अतर्रा- नरैनी- करतल मार्ग के कायाकल्प का काम किया जा रहा है। योगी सरकार ने इस महत्वपूर्ण मार्ग के कायाकल्प के लिए 79.85 करोड़ रुपये की धनराशि को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत 27.550 किलोमीटर लंबे 2 लेन के मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की क्षेत्र के लोगों की मांग थी

यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मार्ग सीधे मध्य प्रदेश के सतना व पन्ना जिले को जोड़ता है और लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत की मांग क्षेत्र के लोग कर रहे थे। इस मार्ग के बन जाने के बाद बांदा जिले के यातायात की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। वर्तमान में संकरे मार्ग की समस्या झेल रहे लोगों का सफर न सिर्फ आसान होगा, बल्कि समय और ईंधन की भी भारी बचत होगी। इसके अलावा आसपास के बाजारों तक लोग आसानी से पहुंच सकेंगे। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भी यह मार्ग मददगार साबित होगा।

27 जुलाई 2027 तक इस काम को पूरा करने का है लक्ष्य

योगी सरकार की प्राथमिकता है कि सरकार द्वारा जहां चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ जहां लोगों को जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत मिले, तो वही संचालित परियोजनाओं का काम भी गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध हो। इस मार्ग के निर्माण को भी समय से मानक के अनुरूप पूरा करने के निर्देश है। 

शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि आगामी 27 जुलाई 2027 तक हर हाल में इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें