गौतमबुद्धनगर
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के छायाचित्र परमाल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का संकल्प दिलाया।

शपथ के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों से साकार हुई देश की एकता की भावना को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ ही, देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने के लिए सत्यनिष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।