भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
गौशाला में गोवंश 3 दिन से भूखे आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में जन-सामान्य की शिकायतों का त्वरित कार्यवाही कर उनकी संतुष्टि के साथ निस्तारण करें अधिकारी: श्रम आयुक्त चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 02 Nov 2026, 08:47 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता  कुमार गुप्ता एवं रितु सक्सैना की टीम द्वारा जोधपुरवाला की मिठाई निर्माणशाला से केसर चमचम का 01 तथा लड्डू का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह व अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा देवला ग्रेटर नोएडा स्थित सोनू पाल की रसगुल्ला निर्माणशाला से दूध, छेना तथा रसगुल्ला का 01-01  लेकर शेष लगभग 300  किग्रा रसगुल्ला में मक्खी , मच्छर पड़े होने, प्रदूषित अवस्था में पाए जाने तथा प्रथम दृष्टया मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त होने के कारण नष्ट कराए गए। 

इसी टीम  द्वारा तिलपता कर्णवास दादरी स्थित मुलायम सिंह की मिठाई निर्माणशाला  से बूंदी लड्डू एवं रसगुल्ला का 01-01  नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा एवं  विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा गढ़ी बावन बीघा दनकौर स्थित कृष्णा स्वीट भंडार से छेना रसगुल्ला तथा डोडा बर्फी का 01-01 नमूना लिया लिया गया तथा शेष 60 किग्रा छेना रसगुल्ला में मक्खी मच्छर पड़े होने, प्रदूषित होने व प्रथम दृष्टया मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त होने के कारण नष्ट कराए गए। इस  प्रकार कुल 09 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं। समस्त खाद्य सामिग्री विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई किसी प्रकार की खाद्य सामिग्री खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंसी/पंजीकृत आपूर्तिकर्ता से खरीदें तथा खरीद बिल अवश्य लिए जाएं और निर्माण  तिथि व बैच नंबर आदि देखकर ही खाद्य  सामिग्री प्राप्त करें  व उपभोक्ताओं को बिक्री करें ।

 सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें