भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 03 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
आईआईएमटी कॉलेज समूह में दो दिवसीय ‘इवोल्यूशन-3.0’ का भव्य शुभारंभ, 35 स्कूलों के 2500 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए वैज्ञानिक मॉडल दादरी में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका का अभियान, 5700 रुपये का जुर्माना वसूला गौशाला में गोवंश 3 दिन से भूखे आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में जन-सामान्य की शिकायतों का त्वरित कार्यवाही कर उनकी संतुष्टि के साथ निस्तारण करें अधिकारी: श्रम आयुक्त चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

आईआईएमटी कॉलेज समूह में दो दिवसीय ‘इवोल्यूशन-3.0’ का भव्य शुभारंभ, 35 स्कूलों के 2500 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए वैज्ञानिक मॉडल

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित प्रतिष्ठित आईआईएमटी कॉलेज समूह में विज्ञान, तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप की संभावनाओं को नया मंच देने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम ‘इवोल्यूशन-3.0’ का शानदार आगाज हो चुका है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 03 Nov 2026, 05:17 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
आईआईएमटी कॉलेज समूह में दो दिवसीय ‘इवोल्यूशन-3.0’ का भव्य शुभारंभ, 35 स्कूलों के 2500 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए वैज्ञानिक मॉडल

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित प्रतिष्ठित आईआईएमटी कॉलेज समूह में विज्ञान, तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप कीसंभावनाओं को नया मंच देने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम ‘इवोल्यूशन-3.0’ का शानदार आगाज हो चुका है। ‘नर्चरिंग यंग माइंड्स थ्रू इनोवेशन’ विषय पर आधारित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के 35 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए लगभग 2500 मेधावी विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक आधुनिक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह बेहद गरिमामय रहा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के प्रख्यात प्रोफेसर सुबीर कुमार साहा ने शिरकत की। उनकी उपस्थिति ने युवा विज्ञान प्रेमियों और उभरते शोधकर्ताओं का मनोबल काफी ऊंचा किया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण किया और उनके तकनीकी पहलुओं पर विद्यार्थियों से विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान प्रत्येक वर्ष दिल्ली-एनसीआर के विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा और अनोखे विचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों को एक-दूसरे की रचनात्मकता से सीखने का अवसर मिलता है, बल्कि उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समस्या-समाधान की क्षमता भी विकसित होती है। डॉ. अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि आज की युवा प्रतिभाओं को सही दिशा और प्रोत्साहन देना ही देश के विकास के लिए नए वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों और सफल उद्यमियों को तैयार करने की सबसे मजबूत नींव है।

दो दिवसीय इस आयोजन के दौरान छात्रों ने रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और स्मार्ट सिटी जैसे तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित किए। छात्रों के इन स्टार्टअप विचारों और प्रोजेक्ट्स ने उपस्थित शिक्षकों और विशेषज्ञों को भी काफी प्रभावित किया।

 इस सफल आयोजन से ग्रेटर नोएडा के शैक्षिक गलियारों में विज्ञान और तकनीक को लेकर एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें