भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 07 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सिकंदराबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 30 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण दीपावली को लेकर पहासू में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सिकंदराबाद में मासूम की सिर कुचलकर हत्या से सनसनी, आरोपी फरार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर खनन अधिकारी का बड़ा एक्शन तीन डंपर सीज। दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी शिकारपुर में सीओ ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा धनतेरस पर अंसारी रोड बाजार में मेले का शुभारंभ, डीएम-एसएसपी ने किया फीता काटकर उद्घाटन मुख्यमंत्री ने ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को किया संबोधित शहर में पहली बार होगा ‘श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम’, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तट श्री नंगली साहिब की 52वीं पावन पदयात्रा का शुभारंभ, दिल्ली से 7 नवंबर को सद्गुरुधाम पहुंचेगी यात्रा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

सिकंदराबाद में मासूम की सिर कुचलकर हत्या से सनसनी, आरोपी फरार

बुलंदशहर। थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की सिर पर वार कर निर्मम हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Nov 2026, 10:04 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
सिकंदराबाद में मासूम की सिर कुचलकर हत्या से सनसनी, आरोपी फरार

संवाददाता पुष्पेन्द्र कुमार

बुलंदशहर। थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की सिर पर वार कर निर्मम हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिकंदराबाद पर मु0अ0सं0 1078/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका के पिता सिकंदराबाद क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। नामजद अभियुक्त भी उसी फैक्ट्री में कार्यरत था और दोनों एक ही बिल्डिंग में किराये पर रहते थे।

पुलिस को बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल जांच और तलाश अभियान चलाया गया। तलाश के दौरान बच्ची का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर अपने मूल निवास जनपद बदायूं रवाना हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार घटना में संलिप्त नामजद अभियुक्त रवि पुत्र राजू कश्यप, निवासी ग्राम तरीयन, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज का रहने वाला है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस अभियुक्त की पत्नी से पूछताछ कर रही है और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें