बुलंदशहर। जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सिकंदराबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस में 30 फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें से 09 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे, उप जिलाधिकारी सिकंदराबाद रविन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है।
प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दाHindi NewsBreaking NewsUttar Pradesh
Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क
आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से
प्रकाशित करता है।