भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 03 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
करोड़ों के राजस्व पर सवाल, जांच के बजाय फिर चिनार इम्पेक्स को जिम्मेदारी देने की तैयारी! मेधा रूपम : नोएडा को मिली संवाद, संवेदना और सक्रिय प्रशासन की नई पहचान पति की हत्या कर शव कुंडे से लटकाया, पत्नी और देवर गिरफ्तार शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का दिल्ली में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर करोड़ों के राजस्व पर सवाल, जांच के बजाय फिर चिनार इम्पेक्स को जिम्मेदारी देने की तैयारी! ग्रेटर नोएडा के सभी जलाशयों की होगी सफाई स्याना: त्योहारों को लेकर कोतवाली में शांति समिति बैठक, एसडीएम और सीओ ने दिए सख्त निर्देश श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग बिरौली मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालौर ने अपनी टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल, गेस्ट हाउस बंद कराने की मांगो को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत का धरना
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Politics

West Bengal में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद नए CM के चयन की प्रक्रिया तेज: कोलकाता पहुंचे अमित शाह

West Bengal के राजनीतिक इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकारबनने की तैयारी पूरी हो चुकी है। राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए आजशाम 4 बजे कोलकाता में नवनिर्वाचित विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:55 PM | Views: 24 | 1 मिनट पढ़ें
West Bengal में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद नए CM के चयन की प्रक्रिया तेज: कोलकाता पहुंचे अमित शाह

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

कोलकाता पहुंचे अमित शाह

कोलकाता,पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकारबनने की तैयारी पूरी हो चुकी है। राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए आजशाम 4 बजे कोलकाता में नवनिर्वाचित विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।

 इसबैठक की देखरेख के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद कोलकाता पहुंच चुके हैं, जहां एयरपोर्ट परशुभेंदु अधिकारी और समिक भट्टाचार्य सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी सूत्रों केअनुसार, इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो 9 मई को राज्य के अगले मुख्यमंत्री केरूप में शपथ ग्रहण करेंगे।मुख्यमंत्री पद की रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे चल रहा है, जिन्होंने भवानीपुर सीट सेममता बनर्जी को हराकर भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अलावा प्रदेश अध्यक्षसमिक भट्टाचार्य, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और स्वपन दासगुप्ता के नामों की भी चर्चा है।

गौरतलबहै कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है,जबकि पिछले 15 वर्षों से सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) महज 80 सीटों पर सिमट गई है।इस चुनावी नतीजे ने बंगाल की सत्ता संरचना को पूरी तरह बदल दिया है।राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति तब पैदा हुई जब ममता बनर्जी ने नतीजों को “असली जनादेश”मानने से इनकार करते हुए इस्तीफा देने में आनाकानी की। हालांकि, राज्यपाल आरएन रवि ने संविधानके अनुच्छेद 174(2)(b) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए गुरुवार को विधानसभा भंग करदी, जिससे टीएमसी सरकार का औपचारिक अंत हो गया।

 राज्यपाल कार्यालय के अनुसार, यह आदेशतत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, जिससे भाजपा की नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण के साथ ही बंगाल में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत होने जा रही है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Politics

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें