आचार्य महाश्रमण ने सात वर्षों की अपनी पदयात्रा से दुनिया को दिखाया अहिंसा का मार्गः पीएम मोदी

नई दिल्ली, 27 मार्च भारत हजारों वर्षों से ऋषि, मुनी और आचार्यों की एक महान परंपरा की धरती रही है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने अहिंसा यात्रा संपूर्णता समारोह कार्यक्रम के दौरान कही।

आचार्य महाश्रमण ने सात वर्षों की अपनी पदयात्रा से दुनिया को दिखाया अहिंसा का मार्गः पीएम मोदी

नई दिल्ली, 27 मार्च  भारत हजारों वर्षों से ऋषि, मुनी और आचार्यों की एक महान परंपरा की धरती
रही है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने अहिंसा यात्रा संपूर्णता समारोह कार्यक्रम के दौरान कही।

पीएम ने कहा कि
काल के थपेड़ों ने कैसी भी मुसीबत पेश की हों लेकिन यह परंपरा वैसी ही चलती रही है।

हमारे यहां आचार्य वही
बना है जिसने चरैवेति चरैवेति का मंत्र दिया है।

पीएम ने बताया कि आचार्य महाश्रमण जी ने 7 वर्षों में 18000
किमी. की पदयात्रा की जिसमें शांति का पाठ पढ़ाया गया है।

पीएम ने अहिंसा यात्रा संपूर्ण होने पर सभी योगी और
आचार्य को बधाई दी।

पीएम ने कहा कि आचार्य ने दुनिया के कई देशों में जाकर ये बताया है कि जहां अहिंसा वहीं
एकता होती है और जहां एकता होती है वहीं श्रेष्ठता आती है।

पीएम ने बताया कि आचार्य श्री महाश्रमन जी की
पदयात्रा दुनिया के 3 देशों की पदयात्रा थी। इसके जरिए आचार्य जी ने वसुधैव कुटुंबकम के भारतीय विचार को
विस्तार दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पदयात्रा ने देश के 20 राज्यों को एक विचार, प्रेरणा से जोड़ा है। बता दें
कि आचार्य महाश्रमण अब तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा से सवा सौ गुना ज्यादा और पृथ्वी की


परिधि से सवा गुना पैदल सफर तय कर चुके हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने लाखों लोगों को नैतिकता और
नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा भी कराईं। आचार्य ने तीन देश भारत, नेपाल और भूटान में अपनी पदयात्रा को पूरा किया
है।