देश के कई राज्य बारिश-बाढ़ से बेहाल

नई दिल्ली, 16 जुलाई (। बारिश और बाढ़ से देश के कई राज्य प्रभावित हैं। इनमें से गुजरात और महाराष्ट्र में जमकर तबाही हुई है।असम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर भी मूसलाधार बारिश की चपेट में है।

देश के कई राज्य बारिश-बाढ़ से बेहाल

नई दिल्ली, 16 जुलाई  बारिश और बाढ़ से देश के कई राज्य प्रभावित हैं। इनमें से गुजरात और
महाराष्ट्र में जमकर तबाही हुई है।असम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर भी


मूसलाधार बारिश की चपेट में है। बाढ़ और लगातार बारिश से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक
बाढ़ और भूस्खलन से करीब 194 लोगों की मौत हो चुकी है।


महाराष्ट्र में लगातार बारिश से नदियां उफनाई हुई हैं। पालघर जिले में कई सड़कों को यातायात के लिए बंद कर
दिया गया है। ठाणे जिले में भातसा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन ने सावधान रहने को कहा है।


दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कई क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से बारिश बंद होने का नाम नहीं ले रही। नवसारी
जिले में 811 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। नवसारी जिले में अत्यधिक भारी बारिश के कारण


बाढ़ जैसे हालात हैं। सूरत, जूनागढ़, गिर, भावनगर, तापी, डांग, वलसाड और नवसारी सहित आठ जिलों में भारी
बारिश के लिए रेड अलर्ट की घोषणा की गई है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम नवसारी और
वलसाड जिले में फंसे लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।


असम में 2.10 लाख से अधिक लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा
कि काचर जिले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी लगातार खतरे के निशान से


ऊपर बह रही है। तमिलनाडु में कोयंबटूर जिला प्रशासन ने भारी बारिश के बाद बाढ़ की चेतावनी जारी की है।


जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश से चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सरकार ने राज्य के निचले
तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश के श्रीखंड महादेव यात्रा कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों में
अत्यधिक भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण प्रभावित हुई है।