संपूर्ण समाधान दिवस में एडीजी मेरठ जोन ने सुनी फरियादियों की समस्या

बुलंदशहर : शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इसी क्रम में एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने थाना चोला में आयोजित समाधान दिवस

संपूर्ण समाधान दिवस में एडीजी मेरठ जोन ने सुनी फरियादियों की    समस्या

बुलंदशहर : शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इसी क्रम में एडीजी मेरठ जोन  राजीव सभरवाल, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने थाना चोला में आयोजित समाधान दिवस में प्रतिभाग करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। पुलिस से सम्बंधित शिकायतों को सुनते हुए उनके तत्काल नियमानुसार निस्तारण के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। थाना दिवस में भूमि सम्बंधित विवादों से सम्बंधित शिकायतों में राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण करने के निर्देश सम्बंधित को दिए गए। 
थाना चोला के नवनिर्मित भवन, आवासीय परिसर का एडीजी  द्वारा अधिकारयों के साथ निरीक्षण करते हुए भवन के उपयोग के हैंडओवर की प्रक्रिया, नई बिल्डिंग में थाने के कार्य के लिए चयनित कक्षों, हवालात, मालखाना आदि के बारे में आवश्यक जानकारी ली गई। 


थाना का भी निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का परीक्षण भी किया गया। इस मौके पर एसपी सिटी श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, एसडीएम सिकंदराबाद  प्रफुल्ल शर्मा, सीओ  विकास प्रताप सिंह, तहसीलदार उपस्थित रहे।