शराबी होना एक लत नहीं एक जानलेवा बीमारी है

हैल्पलाईन:-9667074606,9811908707, 9810912534 Web: www.aagsoindia.org (निशुल्क सहायता एवं अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें)

शराबी होना एक लत नहीं एक जानलेवा बीमारी है

आशीष पाठक स्थानीय संपादक आज का मुद्दा

आश्चर्य होता है सुनकर.....?? आज तक हम हर उस व्यक्ति को जो अधिक शराब पी रहा हो, देखकर यही सोचते थे कि ये व्यक्ति, गैर जिम्मेदारअथवा बुरा व्यक्ति है।


शराबी   शराब की लत एक बीमारी है।वर्ल्ड हैल्थऔर्गनाइजेशन, इण्डिन मेडिकल एसाोएिसशन, अमेरिकन मेडिकल एसाोसिएशन और ब्रिटिश मेडिकल काउसिंल ने इसे एक बीमारी के रूप में मान्यता दी है।यह एक बड़ती हुई जान लेवा बीमारी है।


इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के पास दो ही रास्ते होते हैं।शराब पीते-पीते समय से पहले एक दर्दनाक मौत या पूरी तरह से शराब से दूर रहना।
ये बीमारी पीड़ित व्यक्ति को दो भागों में असर करती है।पहला उसका मस्तिष्क जिसे मानसिक आकर्षण (Mental Obsession) कहते हैं।इसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति शराब की तरफ आकर्षित होता है और जब शराब किसी भी स्वरूप में उसके शरीर के अंदर जाती है तभी बीमारी का दूसरा भाग शुरू होता है।

जिसे एर्लेजी कहते हैं (Physical Allergy)।इसी एर्लेजी की वजह से उस व्यक्ति को अपनी निश्चित की हुई मात्रा से और अधिक शराब पीनी पड़ती है।इनमें से अधिकतर पीने वाले यह मान ने को तैयार नहीं होते कि वास्तव में वो शराबी हैं।कोई भी यह सोचना नहीं चाहता कि वहमन और शरीर सेअपने साथियों से भिन्न है।

इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इन पीड़ित लोगों का जीवन असंख्यक शराब नियंत्रण में पीने की कोशिशों से भरा होता है।जो इस बात को साबित करने के प्रयत्न में किये जाते हें कि वह दूसरों की तरह शराब पी सकता है।उसके मन में यह विचार होते हैं कि वह किसी तरह किसी दिन अपने शराबी पन को नियंत्रित करेगा और शराब पीने काआनन्द ले सकेगा।प्रत्येक असमान्य शराबी में यह भ्रम होता है।इस भ्रम की दृढ़ता आश्चर्यचकित करती है।कई लोग इस भ्रम को पागल पन या मौत होने तक पाले रहते हैं।

इस बीमारी के प्रमुख चिन्ह हैं:-

1. शराब को नियंत्रण में पीने के व छोड़ने के बार-बार असफल प्रयास।
2. अपने शराब पीने के बारे में चर्चा सुनकर क्रोधित होना।
3. शराब पीने के बाद पश्चयाताप की भावना।
4. दिन में शराब पीने की शुरूआत।
5. एक निश्चित समय पर शराब पीने की खिचावट।
6. हाथों का कांपना।
7. शराब पीने के अलगे दिन घटित घटनाओं का पूरी तरह याद ना रहना।

अगर ऊपर दिये लक्षणों में से कोई भी लक्षण मौजूद है तो वह व्यक्ति बीमारी का शिकार हो सकताहै।
एल्कोहोलिक्स एनॉनिमस् एक विश्वव्यापी संस्था है जो ऐसे सभी व्यक्ति विशेष, जिन की शराब से दूर रहने की इच्छा है उसकी निशुल्क मदद करती है।

ए.ए. एक ऐसी संस्था है जो ऐसे शराबियों द्वारा चलाई जाती है जो शराब से दूर हैं।यह संघठन दुनिया के 183 देशों में सम्पूर्ण सफलता के साथ कार्यरत है।दुनिया में करीब 30 लाख और भारत में तकरीबन 40 हजार से ज्यादा व्यक्ति जो शराबीपन की बीमारी से पीड़ित थे ए.ए. की मदद से खुशी-खुशी शराब से दूर हैं।
ए.ए. की कार्यप्रणाली के तहत वेस भी स्त्री-पुरूष जो इस बीमारी से पीड़ित थे, एक दूसरे से अपना अनुभव, शक्ति और आशा बांटते हैं ताकि वे अपनी समान समस्या (शराबीपन) का समाधान कर सकें तथा खुद को शराब से दूर रखकर दूसरे व्यक्ति को शराब से छुटकारा पाने में मदद कर सकें।इस संस्था की सदस्यता की एकमात्र अपेक्षा व्यक्ति की मद्यपान बंद करने की इच्छा है।

ए.ए. सदस्यता के लिये कोई शुल्क या धन देने की आवश्यकता नहीं है।ए.ए. अपने अंशदानों के जरिये एक आत्मनिर्भर संस्था है। ए.ए. किसी वर्ग, धर्म, मूल्य वर्ग या राजनैतिक संघटन से नहींजुड़ा है।यह लोग किसी मौलिक, आध्यात्मिक, साहित्यक, नैतिक, भौतिक, धार्मिक या व्यक्तिगत विवादों में नहीं पड़ना चाहते।यह लोग किसी उद्देश्य का न समर्थन करते हैं और नही विरोध।


ए.ए. का प्राथमिक और एैकिक उद्देश्य हमेशा संयमी (शराब से दूर और प्रसन्न) बने रहना तथा अन्य शराबियों की संयमित बने रहने में सहायता करना है।


एक शराबी का परिवार भी इस बीमारी से उतना ही प्रभावित होता है जितना की खुद शराबी - एक ऐसी ही एक शराबियों के परिजनों के लिए बनी संस्था है जहां जा कर वे लोग अपने अनुभव, शक्ति एवं आशा आपस में बांटते हैं।

AA और ALANON दोनों ही संस्था ओंमेंसदस्यों की गोपनियता रखी जाती है।
एल्कोहोलिक्स एनॉनिमस्ने सालों से सफलता पूर्वक शराब से दूर रहने का मार्ग विश्व को प्रशस्त किया है।
अतः यदि आप जानना चाहते हैं कि कैसे तो कृपया इस हैल्पलाईन पर सम्पर्क करें।

हैल्पलाईन:-9667074606,9811908707, 9810912534
Web: www.aagsoindia.org
(निशुल्क सहायता एवं अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें)

Meeting place:
Preet Munch Noida, D39A, D block , Sector-40 , Noida(UP)-201303
Daily( Monday to Sunday )- from 7.00 pm to 8.30 pm
प्रीत मंच नोएडा, डी39 ए, डी ब्लॉक, सेक्टर-40, नोएडा( यूपी)-201303
दैनिक बैठक (सोमवार से रविवार)- शाम 7.00 बजे से 8.30 बजे तक